उदयपुर, 23 जुलाई। आर्थिक एव सांख्यिकी निदेशालय जयपुर के संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार ने ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय बडगांव का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला सांख्यिकी कार्यालय के संयुक्त निदेशक पीयूष कुमार भंडारी एवं ब्लॉक कार्यालय के सांख्यिकी अधिकारी दिनेश श्रीमाली ने विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया। संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ विभागीय कार्यों को समीक्षा बैठक ली एवं उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत समाधान एवं पहचान पोर्टल पर पेंडिग ई-साईन प्रकरण, जन आधार हेल्प डेस्क के माध्यम से जन आधार योजना के समस्या समाधान, प्रकाशन, एसडीजी, एएसआई, स्थानीय निकाय लेखे, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, ई-ग्राम, कृषि समंक, फसल कटाई प्रयोग एवं संस्था आधार आदि विभागीय कार्यों पर चर्चा कर प्रगति रिपोर्ट ली।
इस दौरान आमजन से जुड़ी योजनाएं जन आधार, जन्म मृत्यु विवाह पंजीयन एवं पहचान पोर्टल पर पेडिंग ई-साईन प्रकरणो के समय पर निस्तारण के निर्देश दिए, साथ ही स्थानीय निकायों के लेखे, ई-ग्राम परियोजना, ब्लॉक प्रकाशन आदि कार्यों की समीक्षा की गई।
ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय बडगांव का किया निरीक्षण
