इनरव्हील क्लब दिवास ने अक्षय तृतीया के पर राहगीरों को पिलाया 2 क्विंटल गन्ने का रस

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास ने चलो कुछ अच्छा करते हैं के तहत आज अक्षय तृतीया के उपलक्ष में एवं वैशाख की प्रचंड गर्मी में राहत देते हुए राहगीरों को देवेंद्र धाम के बाहर 2 क्विंटल अक्षु रस (गन्ने रस) पिलाया। इस आयोजन में क्लब की सदस्याओं ने बहुत ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
क्लब अध्यक्ष नयना जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से की तत्पश्चात देवेंद्र धाम स्कूल के नन्हें बच्चों को गन्ने का रस पिला कर की,साथ ही वहा चल रही लाइब्रेरी के सभी बड़े बच्चों ने भी गन्ने के रस का आनंद लिया। क्लब की सभी सदस्यांे ने रास्ते जाने वाले राहगीरों को रोक कर आत्मीयतापूर्वक गन्ने का रस पिलाया।
कार्यक्रम में क्लब की संस्थापक अध्यक्ष रेखा भाणावत, प्रेसिडेंट नयना जैन, सेक्रेटरी प्रीती सिरोया, सोनिका  सिंघवी, आशा श्रीमाली, ममता रांका, स्नेहा सिसोदिया, मीना बोकाडिया, सुलेखा मोगरा, शशी मेहता, ट्विंकल मोगरा,झनकार मोगरा, सविता पगारिया, कल्पना  चोरड़िया, रानू भाणावत,विनीता पामेचा, ललिता सिंघवी,  रेनू चोरड़िया ,समीक्षा खंडेलवाल,बिंदु अलावत, मीना पारीख, पायल जैन पुष्पा कंठालिया, विद्या मेहता, अंशु पोखरना आदि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!