किसान सभा के जरिए किसानों की दी नैनो यूरिया की जानकारी

फतहनगर। मंगलवार को इफको द्वारा बड़गांव ग्राम सेवा सहकारी समिति में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे 70 किसानों ने भाग लिया। इसी क्रम में प्रवीण लाम्बा, क्षेत्रीय अधिकारी इफको उदयपुर द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी. के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बुवाई के समय दी जाने वाली डीएपी की मात्रा आधी कर 5 उस प्रति किलोग्राम नैनो डीएपी से बीज उपचार कर बुवाई करें एवं बुवाई के 30 से 35 दिन के पश्चात 2-4 उस प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें जिससे फसल का उत्पादन व उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ेगी। साथ ही दानेदार यूरिया के प्रयोग को कम कर इफको नैनो यूरिया के प्रयोग को बढ़ाने के लिए फसलों में यूरिया की मात्रा आधी करके पहले पानी के 15 से 20 दिन बाद दानेदार यूरिया की जगह इफको नैनो यूरिया तरल का 2-4 मिली प्रति लीटर पानी में प्रयोग करे। नैनो उर्वरकों की उपयोग दक्षता 80 से 90 प्रतिशत होने से यह दानेदार उर्वरकों की अपेक्षा ज्यादा असरदार होती है। उच्च दक्षता के कारण यह पारंपरिक उर्वरकों की आवश्यकता को 50प्रतिशत तक कम करता है। नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादकता में वृद्धि होती है और लागत में कमी आती है। साथ ही किसानों को नैनों यूरिया के स्प्रे करने की अतिरिक्त लागत से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के जल विलेय उर्वरक तथा कीटनाशकों के साथ जार टेस्ट करके प्रयोग करने की सलाह दी। राजेश पुष्करणा, फील्ड डेमोंस्ट्रेटर द्वारा किसानों को जैव उर्वरक की जानकारी देते हुए नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के ट्रायल के विषय में चर्चा की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!