सुथार मादड़ा गांव में औद्योगिक कैम्प का आयोजन

उदयपुर, 2 मार्च। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, उदयपुर एवं वनधन शक्ति महिला प्रोडूसर कम्पनी एवं ग्रामश्री फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिले के गोगुन्दा तहसील के सुथारमादड़ा गांव में औद्योगिक कैम्प का आयोजन किया गया।
औद्योगिक कैम्प में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु रोजगारउन्मुख उद्योग विभाग की विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि अधिकाधिक महिलाएं रोजगार से जुडे़ और आत्मनिर्भर बने, जिससे वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनकर देश की जीडीपी में अपना योगदान दे सकें। उन्होंनेे राज्य सरकार की डॉ. भीमराव अम्बेडकर अम्बेडकर राजस्थान, दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2022 की विस्तृत जानकारी दी।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि विदेशी मेहमान इंग्लैंड से आए मिस्टर डेविड रॉबिंसन ने महिलाओं के कार्य को देखा और उनके उत्साह को बढ़ाया। डेविड ने भारत वर्ष की ग्रामीण संस्कृति, रहन-सहन एवं ग्राम में किए जा रहे विकास कार्यक्रम व कार्यों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक होकर उसका लाभ लेने की अपील की। कैम्प में 300 आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी भगवान दास, उद्योग प्रसार अधिकारी चोखाराम, आर्थिक अन्वेषक प्रिंस परमार व सहायक प्रशासनिक अधिकारी तरूण पूर्बिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!