बच्चों के लिये स्वच्छता व पोषण परियोजना का शुभारंभ

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर उदय ने आज रेडिसन लेकसिटी उदयपुर के सहयोग से राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगीवाड़ा (बारापाल) के बच्चों के लिए एक सेवा परियोजना पोषण और स्वच्छता का आयोजन किया।
क्लब अध्यक्ष डॉ.विजय पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर 220 बच्चों को भोजन व स्वच्छता के पैकेट वितरीत किये। इसके साथ ही, उन्होंने बच्चों को अच्छे पोषण, खान-पान की आदतों, उचित स्वच्छता बनाए रखनें के बारें में सिखाया और हाथ को स्वच्छ रखनें प्रथाओं को बढ़ावा दिया। उन्होंने हाथ धोने की तकनीक का भी प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सचिव मनप्रीत सिंह खनूजा, प्रोजेक्ट चेयर, अदिति राठौड़ और रितु वैष्णव, शालिनी भटनागर, आशीष लोहार, प्रियंका चपलोत, अशोक लिंजारा सहित रेडिसन ग्रीन के महाप्रबंधक रचना भी मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!