शिल्पग्राम में 15 दिवसीय चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप का शुभारम्भ आज 

उदयपुर, 2 जुलाई 2023 । भित्ति चित्रों की परंपरा 9वीं-12वीं शताब्दी से चली आ रही है इस कला को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा विलुप्त हो रही इस कला को पुनर्जीवित करने के लिए यह पहल की है। केरल के कलाकारों ने इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कला के संरक्षण के लिए विशेष चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप का आयोजन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के संगम हॉल में किया जा रहा है । कला शिविर मे केरल के प्रसिद्ध 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हे l शिविर 3 जुलाई से 17 जुलाई तक सुबह  10 बजे से 5 बजे तक चलेगा  ।
केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि इसी दौरान दिनांक 10 जुलाई से 14 जुलाई तक म्यूरल आर्ट कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा हे जिसमे जिज्ञासु कला प्रेमी निशुल्क इस कला को सीखने के लिए केंद्र के फेसबुक पेज पर दी गए मेल आईडी पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!