कलेक्ट्रेट में दिव्यांगों से फीता कटवा कर करवाया नई लिफ्ट का उद्घाटन

कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अनूठी पहल 

फिर दिव्यांगों को साथ ले गए लिफ्ट के जरिए अपने कक्ष में  
अब कलेक्ट्रेट में बुजुर्गों और दिव्यांगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान
राजसमंद 7 जुलाई। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने शुक्रवार को न सिर्फ कलेक्टर में लिफ्ट की शुरुआत की बल्कि दिव्यानगों को प्रोत्साहित करते हुए एक संदेश भी दे दिया। 
कलक्टर ने न सिर्फ नई लिफ्ट की दिव्यांगों से पूजा कारवाई, बल्कि उन्ही के हाथ से फीता कटवा कर उद्घाटन भी करवाया। इसके बाद सर्वप्रथम दिव्यांगों को लिफ्ट में ले गए। उद्घाटन के बाद कलक्टर दिव्यांगों को अपने कक्ष में ले गए, उन्हें मिठाई खिलाई और समस्याएं भी पूछी। ऐसा करके उन्होंने दिव्यांगों को हर क्षेत्र में आगे रखने, उनका सहयोग करने और हर संभव मदद करने का संदेश दिया। 
 
लिफ्ट की शुरुआत से होगा यह फायदा 
कलेक्ट्रेट में लिफ्ट की शुरुआत होने से अब बुजुर्गों और विकलांगों सहित अन्य प्रकार से शारीरिक रूप से परेशान लोगों को विभिन्न तलों पर जाने में परेशान नहीं होना पड़ेगा तथा वे लिफ्ट के माध्यम से आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना के तहत कलेक्ट्रेट में इस लिफ्ट की शुरुआत हुई है। लिफ्ट की क्षमता छह व्यक्तियों की है एवं यह हर समय चालू रहेगी। इसके अलावा गेट नंबर तीन पर एक व्हील चेयर की व्यवस्था भी कलक्टर द्वारा कारवाई गई है। इन व्यवस्थाओं की जानकारी कलेक्ट्रेट में आने वाले दिव्यांगों को देने के लिए में कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर सूचना भी चस्पा की गई है। 
 
ये रहे मौजूद 
उद्घाटन के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!