उदयपुर। उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा संस्थान ने आज भुवाणा चौराहे के पास मोबाइल मास्टर दुकान के सामने भीषण गर्मी में चलते राहगीरों को गर्मी तथा लू से राहत दिलाने के उद्देश्य को लेकर ठंडे पानी की प्याऊ लगाकर आम जनता के लिए पुनीत कार्य का शुभारंभ किया।
संस्था उप निदेशक भंवरलाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंडे पानी की प्याऊ का उद्घाटन मेवलिया प्रजापति उपरला गिरवा संस्थान के अध्यक्ष श्रीमान ओम प्रकाश जी प्रजापति के मुख्य अतिथि एवं पर्व सरपंच मोहन लाल डांगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उदय ओपन रोवर क्रू के कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य,दीप लाल मेनारिया,सुरेश कुमार प्रजापत, सुरेश जी, श्रवण व्यास , राहुल जी मेनारिया, प्रकाश जी प्रजापत, देवी लाल गमेती ,पुष्कर जी ,कालू लाल मेघालय ,गणेश जी प्रजापत,चुनी लाल जी,भंवर लाल जी प्रजापत , जगदीश जी, डालचंद जी सुथार (प्रधानाचार्य सायरा) ने उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया। जिसमें श्रीनाथ वाटर सप्लाई का पूरा सहयोग रहेगा
सुरेश प्रजापत ने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राह पर राहगीरों, तथा वाहन चालकों, फैक्ट्री आदि में काम कर रहे श्रमिको के लिए भीषण गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए पानी के श्रीनाथ मिनरल,रौनक जल सप्लाई के
सहयोग से भुवाणा स्थित चौराहे के पास मोबाइल मास्टर दुकान के सामने लगाए गए हैं प्याऊ संचालन व्यवस्था में पानी,बर्फ, कैंपर और मानवीय सेवाएं रोवर क्रू के पदाधिकारी सदस्यों तथा रोवर्स द्वारा दी जा रही है।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए ओम प्रकाश जी प्रजापत यह प्राचीन परंपरा रही है कि शुरू से ही ग्रीष्मावकाश के खाली समय में संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मी की छुट्टियों में आमजन को तपती धूप से बचाने के लिए ठंडे पानी की प्याऊ तथा मूक पशु पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र और परिंडा अभियान तथा ग्रीष्मकालीन में आज उदय ओपन रोवर क्रू के निदेशक सुरेश कुमार प्रजापत की पहल पर इस ठंडा पानी की प्याऊ लगवाने का पुनीत कार्य किया है जिसे पूरे ग्रीष्मकाल में कार्यकर्ता द्वारा संचालित की जायेगी।
ओम प्रकाश जी ने इस अवसर पर आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि इस ठंडे पानी की प्याऊ का सफल संचालन भामाशाहों के आवश्यक सहयोग से किया जाना संभव होगा। मोहन जी डांगी ने इस अवसर पर आमद से आह्वान करते हुए कहा कि प्याऊ के सफल संचालन के लिए आम जनता भी ठंडे पानी,कैंपर, बर्फ,जग, ग्लास,लोटा आदि का आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकते हैं तथा गर्मी की छुट्टियों में आने वाले विभिन्न उत्सव, दिवस तथा धार्मिक पर्वों तथा अपने जन्मदिन के अवसर पर ठंडे शरबत, नींबू शिकंजी, गन्ने का रस आदि की भी व्यवस्था जन सेवक से की जा सकती है इसके लिए पहले से सुरेश कुमार प्रजापत व भंवर लाल मेघालय से संपर्क करना होगा।
मुकेश कुमावत ने प्याऊ की संचालन व्यवस्थाओं में लगे हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बधाई दी।
भीषण गर्मी में उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा ने लगायी ठंडे पानी की प्याऊ
