कोविड़ आपदा में मोदी सरकार ने सराहनीय कार्य किया : सांसद गरासिया

खेरवाड़ा, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने राज्यसभा में आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक 2024 के पक्ष में बोलते हुए कहा कि देश में कॉविड आपदा में मोदी सरकार ने सराहनीय कार्य किया। सांसद प्रवक्ता पारस जैन ने बताया कि सांसद गरासिया ने सदन में आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक 2024 के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव देखा है। 2016 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना का शुभारंभ, आपदा मित्र योजना और राष्ट्रीय भूकंप पूर्व  चेतावनी प्रणाली जैसे कार्यक्रमों ने भारत को आपदा प्रबंधन में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन प्रयासों का उद्देश्य हर नागरिक को सुरक्षित और आपदाओं से मुक्त जीवन देना है। विधायक के पक्ष में बोलते हुए गरासिया ने बताया कि यह बिल राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को स्वतंत्र रूप से आपदा योजनाएं तैयार करने का अधिकार देता है। यह विधेयक आपदा प्रबंधन को स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने और विकास प्रक्रिया में एकीकृत करने का प्रयास है। यह विधेयक प्रधानमंत्री की आपदा रोधी और सुरक्षित भारत की दृष्टि को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।यह भारत को न केवल एक विकसित बल्कि एक सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र बनाने में मदद करेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!