बूथ पर मजबूती से काम करेंगे तो जीत निश्चित – लाल सिंह झाला

गोगुंदा में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
उदयपुर। 23 अप्रैल। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के समर्थन में आज उदयपुर देहात की गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवम महाराणा प्रताप विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह झाला ने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर हम सभी आने वाली 26 अप्रैल को बूथ पर जमकर मेहनत करेंगे तो निश्चित ही जीत हमारी होगी। बूथ पर मतदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करना है। साथ ही मतदान के दिन अपने गली मोहल्ले में जाकर सभी से मतदान करने की अपील करनी है। झाला ने कहा कि राजस्थान में जब से डबल इंजन की सरकार आई है तब से आमजन ओर ज्यादा परेशान हो गया है। राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जो भी कल्याणकारी योजनाएं बनाई थी उन्हें राजस्थान की भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। और केंद्र की भाजपा सरकार से तो पिछले दस सालों से आमजन निराश ही रहा है। इसीलिए हम सभी अगर मिलकर चुनाव में जायेंगे तो निश्चित ही आमजन का साथ हमें मिलेगा। और जीत हमारी होगी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवम महाराण प्रताप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह झाला, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाना, क्रय – विक्रय पूर्व अध्यक्ष हरि सिंह झाला, महेंद्र डामोर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!