उदयपुर। शहर के महाप्रज्ञ विहार, भुवाणा स्थित प्रज्ञा विहार में रविवारीय प्रवचन आदतों को कैसे बदलें?” विषय पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार ने कहा- आदमी जन्म लेता है तब से आदतें उसे घेर लेती है। आदतें अच्छी भी होती है और बुरी भी, हम ध्यान रखें तो कोई भी वृत्ति एक मिनट से ज्यादा तर टिक नहीं सकती। अपनी गल्तीयों को देखना आ जाए तो आदते छुटकर सफलता की देहरी तक ले जाती है। मुनिप्रवर ने कहा- परिवर्तन की शुरूआत स्वयं से करें। दोनों आँखों से बाहर बहुत देख लिया अब अंतर की आँखों से अपने भीतर की दुनिया को देखने की शुरुआत करें तो परिवर्तन स्वयं ही घटित होगा।
•मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- आदत ही तो तो जिस तरह पकड़ी गई है उसी रास्ते से छुट भी जाती है। हम जब स्वीकार करने लगे कि कोई आदत हमें कमजोर बना रही है तो फोरन उससे दूरी बना ले क्योंकि आदत अगर वक्त पर संभाली ना जाए तो जरूरत बन जाती है, एक्सेप्ट करना सीख ले तो कोई भी आदत एसी नही है जिसे बहला ना जा सके।
•मुनि सिद्धप्रज्ञ ने अपने अभिभाषण में कहा- आदमी जैसा है वैसा रहता नहीं चाहता, बदलाव का नियम है – किसी भी आदत को बदलने की दिशा में पहला कदम उठाए – अपने मन को प्रशिक्षित करें, आत्मा तक अपने सुझाव पहुँचाएं कि मुझे बदलना है तो वर्षों की आदत एक मिनट में बदल जाती है।
कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकींग आज से
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद के बैनर तले शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में महाश्रमण सभागार में कॉफिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कोर्स कार्यशाला का आयोजन होगा। सात दिवसीय कार्यशाला में सी. पी. एस के नेशनल ट्रेनर दिनेश बुरड़, सुमन सुखानी, बबिता रायसोनी स्टेज फियर से आजादी के साथ स्मार्ट टॉक, प्रभाती अभिभाषण, व कुशल संचालन का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में 50 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। यह जानकारी ते .यू.प अध्यक्ष विक्रम पगारिया नेदी ।
अखिल भारतीय ततेरापंथ कन्या मंडल के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल उदयपुर कि बैनर तले *बनाये परिवार का वंश वृक्ष* कार्यक्रम तेरापंथ भवन नाईयो की तलाई अनुवृत चौक में आयोजित हुआ।इस मौक़े कन्याओं ने चित्र रूप में परिवार का प्रारूप ख़ूबसूरती से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सद्भाव सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री ओम अग्रवाल, संरक्षक कमल जी नाहर थे। इस अवसर पर श्रीमती सीमा बाबेल अध्यक्ष तेरापंथ महिला मण्डल, श्रीमती हनी पोरवल प्रभारी तेरापंथ कन्या मण्डल व सुश्री ऋद्धि जैन संयोंजिका व सुश्री निष्ठा पोरवाल सह संयोजिका भी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में अदिति गोडवाड, प्रथम खुशी पोरवाल द्वितीय रही विजेता इस प्रकार रहें
इस मौके सद्भाव सेवा संस्थान द्वारा बेस्ट फाइव प्रस्तुतियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।
