होटल पैरेलल और आरटीजीयू सेमीफाइनल में

मेवाड़ टूरिज़्म कप 2024
राहुल और भोजराज सिंह मेन ऑफ द मैच
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2024 के दसवें दिन खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में होटल पैरेलल ने ट्राइडेंट होटल को 4 विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्राइडेंट होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का स्कोर बनाया।होटल ट्राइडेंट की ओर से रितेश पालीवाल ने अर्धशतक के साथ नाबाद 50 रन और कप्तान गौरव चौबीसा ने 23 रनों का योगदान दिया। होटल पैरेलल की ओर से सूरज विश्वकर्मा ने 3 विकेट हासिल किया। जवाब में होटल पैरेलल ने 19.5 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पैरेलल होटल की ओर से मनन खेतान ने 36 रन और तुलसी ने 33 रनों का योगदान दिया। ट्राइडेंट होटल की ओर से रोहित रावत ने दो विकेट प्राप्त किया। होटल पैरेलल के राहुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरटीजीयू ने औरीका उदयपुर होटल को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑरिका उदयपुर होटल ने निर्धारित 20 ओवर में 139 रन बनाएं। औरीका उदयपुर की ओर से मोहम्मद  साद ने अर्धशतक के साथ 61 रन और प्रतीक ने नाबाद अर्धशतकीय पारी 50 रन बनाएं। आरटीजीयू की ओर से भोजराज सिंह चावड़ा ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में आरटीजीयू ने इस लक्ष्य को 16.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर दिया। आरटीजीयू की ओर से कप्तान भोजराज सिंह चावड़ा ने 49 रन और गोविंद ने 48 रनों का योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए आरटीजीयू के कप्तान भोजराज सिंह चावड़ा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!