अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा का होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ का सामूहिक रूप से होली स्नेह मिलन समारोह एवं फाग उत्सव बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ।
जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन करके की। महाराजा अग्रसेन की सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया एवं आरती की गई।
जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रेम अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया।
महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की ओर से कई प्रतियोगियों आयोजित की गई। जिसमें सभी महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर सारे कार्यक्रम में भाग लिया। अनिल आनंद एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। फाग उत्सव में सभी समाजजनों एवं महिला सदस्यों द्वारा खूब आनंद लिया गया। सुंदर प्रस्तुति पर सभी के द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के एवं खाटू श्याम बाबा के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओ में विजेता बहनों को प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल एवं पुरस्कार स्पॉन्सर द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला टीम में 16 नये सदस्यांे को महासभा की सदस्यता ग्रहण करा कर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल द्वारा दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!