-एयर प्युरीफायर, टी. वी, कुलर पाकर खिले चेहरे, श्री उत्सव विमन एम्पावरमेंट की ब्रह्मास्त्र– फिल्म प्रोडुसर राजेश जैन
उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन व तेरापंथ महिला मंडल उदयपुर के तत्वावधान में पैन इंडिया श्री उत्सव का आयोजन ओपेरा गार्डन में आयोजित हुआ। सशक्त महिलाओं द्वारा सशक्त समाज के निमार्ण के लिए आयोजित श्री उत्सव में 37 फुड, गेम्स व स्टार्टअप्स स्टॉल्स के साथ मनोरंजन के लिए जम्पींग, बाउंसी, मुविंग जोकर भी प्रबंधित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलक्टर श्री ताराचन्द मीणा , बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री राकेश मोगरा व तेरापंथ महिला मंडल के राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने किया।
तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सीमा पोरवाल ने सभी का स्वागत करते हुए पैन इंडिया श्री उत्सव का आगाज उदयपुर से करने पर अ.भा.ते.म.मं. अध्यक्ष श्रीमती नीलम सेठिया को धन्यवाद प्रेषित किया।
• यहाँ आयोजित प्रेरणा समारोह को सम्बोधित करते हुए शासन श्री मुनि श्री सुरेश कुमार जी ने कहा- कभी घूंघट की चार दिवारी में सिमटी महिलाएं आज केसरिया परिधान में दुनिया का मार्गदर्शन कर रही है, यह नारी जाती के उन्नायक आचार्य श्री तुलसी की मेधा का परिणाम है।
• मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- जब सारी दुनिया ‘नो’ ‘कर दे और हम वही कर के दिखाए तो हम महान हो रहे है। लो ऑफ अट्रेक्शन श्री उत्सव की डिजाइनिंग से एग्जीबिशन की उपलब्धियों के पिछे कार्य कर रही है।
• राष्ट्रीय महामंत्री अ.भा.ते.म.म श्रीमती मधु देरासरिया ने कहा यह पैन इंडिया श्री उत्सव का आगाज उदयपुर से हो रहा, यह क्षण ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है।
• जिला कलक्टर श्री ताराचन्द जी मीणा ने कहा महिलाओं के विकास के लिए प्रवास शुभ शुभ भविष्य का संकेत है ।
• अ.भा.ते.म.मं राष्ट्रीय सहमंत्री श्रीमती नीतू ओस्तवाल ने भी श्री उत्सव सहित अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की की परियोजनाओ के बारे में विशद जानकारी दी।
• बार असोशिएसन अध्यक्ष श्री राकेश मोगरा, अ.भा.ते.म.म राष्ट्रीय मेवाड़ प्रभारी डॉ. नीना कावडिया, तेरापंथ सभाध्यक्ष श्री अर्जुन खोखावत ने भी विचार व्यक्त किए ।
सायंकालीन सत्र संस्कृति निशां चार सत्रों में आयोजित हुआ। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथी फिल्म प्रोड्युसर राजेश जैन, डायरेक्टर, शगुन फिल्म प्रोड्क्शन उपस्थित थे। उन्होंने कहा- जैन समाज को जोड़ने के बहाने विमेन एम्पावरमेंट के तेरापंथ महिला मंडल के प्रयासों की सराहना शब्दों से परे है। मुनि श्री का आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहा है, इसी वजह से मैं आज इस मुकाम पर हू ।
• मंच संचालन कार्यक्रम मुख्य संयोजिका कोमल गांधी एडवोकेट सोनिका गांधी, डॉ. मधु मुरड़िया, साधना तलेसरा ने किया ।
• मंगलाचरण सुनिता जैन, पंकज हिरण, अनिता पोरवाल, मीनल इंटोदिया, डॉ. रेखा जैन ने किया।
• इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक श्री शांतिलाल मारू, श्रीमती विजयश्री लुनावत, डी.पी. ज्वेलर्स सहित अन्य प्रायोजको का अभिनंदन किया गया।
‘अपाहिज बचपन’ नाटक मंचन ने किया भावुक
सुनिल टांक के निर्देशन में टीम उदयपुर द्वारा ‘अपाहिज बचपन’ मोबाइल से बढ़ते रिश्तों की दुरिया बढते सड़क हादसों को भावुक कर देने वाली नाटिका का मंचन किया गया।
खोखावत परिधान प्रतियोगिता में अव्वल
इस मौके पूर्व आर. ए. एस दिनेश कोठारी, व नाट्यकार सुनिल टॉक के निर्णायक में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए जैन संस्कृति परिधान प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में परिधी खोखावत प्रथम, शुभ खोखावत द्वितीय व आदिती जैन तृतीय रही।
लकी ड्रॉ में खुले एयर प्युरीफायर, कुलर, एल–डी कार्यक्रम के अंतिम चरण में लकी ड्रॉ का फिल्म प्रोडुसर राजेश जैन ने 16 लकी ड्रॉ गिफ्ट हेम्पर का अनाउसमेंट किया। प्रथम पुरुस्कार एयर प्यूरीफायर – श्रीमती सुरभि मुरडिया द्वितिय – LED श्रीमती रेखा जैन
व तृतीय पुरस्कार कुलर श्रीमती पायल बाफना को मिला।इसके अतिरिक्त 14 और पुरस्कार प्रदान किए गए।आभार मंडल मंत्री दीपिका मारू ने दिया।
