हल्दीघाटी युवा महोत्सव 5-6 मई को

हल्दीघाटी युवा महोत्सव में होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजसमंद। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राजसमंद जिले में 5-6 मई को ष्हल्दीघाटी युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने दी।

उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज कर एवं उन्हें प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना एवं स्वावलम्बी बनाना है।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागी राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट   www.youthboard.rajasthan.gov.in पर  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हल्दीघाटी युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए 18 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।

इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मंदिर मंडल नाथद्वारा मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र औझा को नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बाल विवाह बच्चों के विकास में बाधक- जिला कलक्टर

राजसमंद। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने जिले में कही भी बाल विवाह न हो इसके लिए सभी अधिकारियों को प्रभावी मोनिटरिंग के निर्देश दिए। इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया व 5 मई पीपल पूर्णिमा नियत हैं। इस अवसर पर अबूझ सवा होने के कारण बाल विवाहों की प्रबल संभावनाएं रहती हैं।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के विकास में बाधक हैं। बाल विवाह के द्वारा लड़कियों की शिक्षा, समुचित पोषण, कौशल विकास, रोजगार एवं उत्साह जीवन से गायब हो जाता हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा जैसे अबुझ सावों में होने वाले बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनिमय 2006 के तहत बाल विवाहों में शरीक होने वाले माता-पिता के साथ बाराती, पंडित, रिश्तेदार, बेंडवाले, हलवाई, फोटोग्राफर, बारात ले जाने वाले वाहन मालिक, टैंट लगाने वाले सभी व्यक्तियों को समान रूप से दोषी माना गया हैं और कानून के तहत सभी के लिए सजा का प्रावधान हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष के नं. 02952-297045 एवं हेल्पलाइन नं. 1098 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 8306002135 व 02952-294498 पर अवगत कराए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरन शर्मा, जिला परिषद सीईओ उत्साह चौधरी, डीएफओ आलोक गुप्ता, एसडीएम बृजेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. प्रकाश चंद्र शर्मा, नगरपरिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, उप-निदेशक आईसीडीएस एन.एल मेघवाल तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवकों के आवेदन कि अन्तिम तिथि 03 मई

राजसमंद। नेहरू युवा केन्द्र, राजसमंद द्वारा आमंत्रित किये गये राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवकों के आवेदन की तिथि को विस्तारित कर अब 03 मई तक कर दी गई है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने दी।

उन्होने बताया कि भारत सरकार युवाओं को स्वंयसेवक समूहों में संगठित करके राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी ऊर्जा एवं सामर्थ्य को सुदृढ करने में सहयोग के लिए युवाओं की सहभागिता करना चाहती है तथा ऐसे युवाओं को स्वास्थ्य, षिक्षा, सफाई, लिंग एवं अन्य सामाजिक विषयों पर आधारित अभियानों-जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने के लिये और विभिन्न कार्यक्रमों के कार्यान्वयन अथवा आपातकाल में आवष्यकता पडने पर प्रषासन में सहयोग करने के लिये कहा जा सकता है।

उन्होनें बताया कि इसके लिये षिक्षा न्युनतम सैकण्ड्ररी पास, आयु 01 अप्रेल, 2023 को 18 से 29 वर्ष के बीच होना आवष्यक है। कोई भी नियमित छात्र राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक के लिये आवेदन हेतु पात्र नही होगा। आवेदक राजसमंद जिले की सम्बंधित पंचायत समिति का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयनित स्वयंसेवक की कार्यावधि 02 वर्ष यथा वर्ष 2023-2024 से 2024-2025 तक रहेगी। जिनको मानदेय रूं. 5000/- प्रति माह होगा। यह न तो कोई वेतन भोगी रोजगार है और न ही इससे स्वंयसेवक विधिक रूप से सरकार से किसी प्रकार के रोजगार का दावा करने का अधिकारी नहीं होगा ।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन की विभागीय बेबसाईट WWW.nyks.nic.in पर योजना का विवरण एवं ऑनलाईन आवेदन प्रपत्र दिया गया है, आवेदक अन्तिम तिथि 03 मई, 2023 तक आवेदन  कर सकते है।

राजीविका सदस्यो को सर्वप्रथम कॉपरेटिव बैंक की आजीविका ऋण योजना से लाभान्वित कराने वाला राजसमन्द प्रथम जिला

राजसमंद। राजस्थान में राजसमंद जिला राजीविका सदस्यो को सर्वप्रथम कॉपरेटिव बैंक की राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना से लाभान्वित कराने वाला प्रथम जिला बना। इसके अंतर्गत देवगढ़ ब्लॉक में बैंक द्वारा 2 सदस्यो को आज सोमवार को ब्याज मुक्त ऋण वितरण के लिए कार्यक्रम किया गया। यह जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका डॉ .सुमन अजमेरा ने दी।

उन्होने बताया कि दी उदयपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक ब्लॉक देवगढ़ द्वारा राजीविका लाभार्थी भोली देवी कलाल को 50,000 रू. एवं कविता गर्ग को 50,000 का ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा व शाखा प्रबंधक टीयूसीसीबी राम गोपाल द्वारा लाभार्थियों को डिस्बर्समेंट लेटर व ऋण राशि प्रदान की गई। साथ ही राजीविका टीम से डीएम-एफआई कमल कुमार मारु, ब्लॉक प्रभारी बीटीसी-एफआई माधव सिंह चारण, बीटीसी-ओएफ भवंर सिंह, बीटीसी-ओएफ मीनाक्षी यादव एवं सीएलएफ स्टाफ उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!