उदयपुर। साध्वी श्री विरल प्रभा श्रीजी,विपुल प्रभा श्रीजी एवम् साध्वी कृतार्थ प्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में सुरजपोल बाहर स्थित दादावाड़ी में आज ’ज्ञान वाटिका’ का शुभारंभ किया गया। प्रारंभ में पांच बालक और पांच बालिकाएं उपस्थित रही।
ज्ञान वाटिका का आगाज करने में शिक्षाविद जिनेन्द्र भट्ट ,सुभाष महात्मा, गजेन्द्र चौधरी,मनोहर सिंह बापना, माया सिरोया, वंदना गन्ना, अनिता सिरोया, कविता, सुषमा, वीनू एवं ऋतु
आदि उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु सभी ने हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया।सभी ने इस ज्ञान वाटिका के उन्नति और विकास की प्रगति की मंगल कामना की ।
दादावाड़ी में ज्ञान वाटिका प्रारम्भ
