डूंगरपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी

डूंगरपुर, 11 अप्रैल/चिकित्सा विभाग से प्राप्त कोविड जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में मंगलवार को कोविड पॉजिटिव के 8 प्रकरण दर्ज किये गये है।
सीएमएचओ डॉ अलंकार गुप्ता ने बताया कि इनमें 6 मरीज आसपुर ब्लॉक तथा 2 डूंगरपुर ब्लॉक के हैं।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश जारी
जिले में बढते कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं आमजन में कोरोना के बचाव जागरूकता के लिए जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये है। आमजन से अपील है कि कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल जांच कराते हुए स्वयं आईसोलेशेन में रहें।
सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी व मास्क का उपयोग
जारी निर्देशानुसार समस्त सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी मास्क का उपयोग एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना हेतु नागरिकों को प्रेरित किया जायें। कोविड-19 रोगियों को उपचार सुविधा स्थलों पर उनके घरो में होम आईसोलेशन गाइडलाईन्स पालन करने की शर्त पर तुरन्त आईसोलेट किया जायें।
नगरपरिषद डंूगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा द्वारा आमजन में कोविड उपयुक्त व्यवहार डबल डोज वैक्सीनेशन, फेस मास्क पहनना एवं स्वच्छता हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाये। उपचार सुविधाओं में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पेंशनरो द्वारा प्रभावी संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण उपायों की अनुपालना की जाएगी।
रेण्डम सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड जांच के प्रतिदिन का दायरा बढ़ाने,   आईएलआई रोगी के सैम्पल लेना तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से रेण्डम सैम्पलिंग के निर्देश दिए हैं। समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट कोरोना उपयुक्त व्यवहार तथा फेस मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता एवं सामाजिक दूरी को बढ़ावा देने के लिये नागरिको को प्रेरित करें।
कोविड प्रोटोकॉल की पालना हो सुनिश्चित
समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालध्यक्ष कार्यालय में कोरोना उपयुक्त व्यवहार की पालना करना कोविड के मामलो में लगातार वृद्वि हो रही है। इसलिए लोगो का एंटी कोविड-19 गतिविधियों अर्थात कोविड उपयुक्त व्यवहार का उपयोग करना, कार्यालय स्थल पर सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकना एवं सामाजिक दूरी रखना, लक्षणों को नहीं छिपाने, आवश्यकता होने पर डॉक्टर से आवश्यक परामर्श लिया जाने हेतु प्रेरित करें।
अस्पतालों में मॉक ड्रिल के निर्देश
जिले के समस्त चिकित्सा संस्थाओं से पर्याप्त दवाईयां, बेड तथा अन्य सामग्री यथा ऑक्सीजन कनस्नट्रेंटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, पीपीई किट इत्यादि की उपलब्धता इत्यादि की मॉक ड्रिल किया जाने के निर्देश दिये है। इस हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त चिकित्सा संस्थानों पर कोविड बचाव व उपचार हेतु मॉक ड्रिल करते हुए आवश्यक तैयारियां किया जाना सुनिश्चित करें तथा अस्पताल अधीक्षक सामान्य चिकित्सालय डंूगरपुर, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, उप जिला अस्पताल सागवाड़ा द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!