जिले में 14 हजार 106 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरण

प्रतापगढ़, 15 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर भारी उत्साह है। शिविरों में आमजन रुचि ले रहे हैं व शिविरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।

वृद्धों का सहारा बनी सरकार
प्रतापगढ़ जिले में चल रहे महंगाई राहत कैंप भीषण गर्मी में महंगाई से राहत की बौछार कर आमजन को सुकून दे रहें हैं। पीपलखूंट में चल रहें महंगाई राहत कैंप में पहुंचे 90 वर्षीय भूलकी देवी के परिजन ने कहा कि वृद्धावस्था में सबसे ज्यादा इलाज के लिए पैसे की जरूरत होती हैऐसे में सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से बहुत बड़ी राहत दी है। इसके साथ-साथ अन्नपूर्णा फूडबिजलीगैस सिलेंडर जैसी योजनाओं से राहत की गारंटी देकर वृद्ध जनों को खूब सहारा दिया है। परिजन ने इस बात के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

 सरकार ए अमारी हामारीघणउ-घणउ धन्यवाद
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में चल रहें महंगाई राहत कैंप में पहुंचे लाभार्थी अमरी बाई के पति ने ठेठ स्थानीय भाषा में राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मारी घोरवारी ने बोली सकती ए ने हामरी सकती ए पर सरकार ए आणी मोगवारी में अमारी गरीबनी हामरी ने राहत आलीअणा हारूं घणउ-घणउ धन्यवाद यानि मेरी पत्नी मुक-बधिर है ना बोल सकती है ना सुन सकती है पर सरकार ने इस महंगाई में हम गरीबों की सुनी और राहत दीउसके लिए सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद।

 कचरूलाल को आठ योजना का लाभ
इसी तरह से मोखमपुरा में चल रहे स्थायी महंगाई राहत षिविर में बरोठा पंचायत के जसवंतपुरा गांव के कचरूलाल को आठ योजनाआंे के लाभ के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड मिले।

 रेखा बैरागी को मिला योजनाओं का लाभ
जिले की प्रतापगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुणी में सोमवार को कैम्प का आयोजन किया गया जिसमंे ग्राम पंचायत द्वारा योजना प्रचार प्रसार करने से प्रार्थीया रेखा पति कृष्णदास बेरागी जाति वैष्णव निवासी कुणी को राहत कैम्प का स्थान का पता चला उस आधार पर प्रार्थीया अपने सारे दस्तावेज जैसे – जन आधार कार्डविद्युत बिलजॉब कार्डगैस कनेक्षन की डायरीशिविर स्थल पर लेकर पहुँची जहाँ जन आधार कार्ड से पंजीयन करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशनअन्नपूर्णा फूड पैकेट योजनाचिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजनाचिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजनाघरेलू बिजली 100 यूनिट फ्री व मनरेगा योजनाकामधेनु बीमा योजना और ग्राम पंचायत स्तर पर मेरी पात्रता के अनुसार संचालित योजनाओ का लाभ मिलने पर प्रार्थीया ने राजस्थान सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर विधायक रामलाल मीणाजिला प्रमुख इन्दिरा देवी मीणाजिला प्रशासन एवं जिला कलक्टरकैम्प प्रभारी व उपखंड अधिकारी राजेश कुमार नायकब्लॉक स्तरीय अधिकारियोंविकास अधिकारी हनुवीर सिंहतहसीलदार सतीश पाटीदारअतिरिक्त विकास अधिकारी रमेशचन्द्र खटीकग्राम विकास अधिकारी सुरजमल मीणासरपंच एवं समस्त वार्ड पंच ग्राम पंचायतकुणी पंचायत स्तर के समस्त कार्मिको को बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

 नाथीबाई 9 योजना से लाभान्वित
पंचायत समिति सुहागपुरा की ग्राम पंचायत तलाया की षिविर में पात्रता अनुसार रजिस्टेªषन कराने पर भूरी घाटी निवासी नाथी बाई पति देवीलाल मीणा 9 योजनाओं से लाभान्वित होने पर हुई बहुत खुष और सरकार को दिया धन्यवाद।

 जिला कलक्टर ने किया महुवाल षिविर का निरीक्षण
जिले में चल रहे महंगाई राहत षिविर के तहत जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने पीपलखूंट पंचायत समिति की महुवाल ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया एवं पेयजलबिजली सहित समुचित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों से वार्ता की एवं अधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देष दिए। उन्हांेने इस अवसर पर योजना से पात्र लाभार्थियांे को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी बांटे। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सहित अधिकारीजनप्रतिनिधि व लाभार्थी उपस्थित रहे।

सोमवार को इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ
जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत सोमवार को जिले में 30 षिविरों का आयोजन किया जिनमें 14 हजार 106 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया गया व लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया।

जिला कलक्टर ने बताया कि 15 मईसोमवार को सायंकाल तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 2435, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के 2435, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के 949, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के 1024, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना के 325, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 2015, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के 2486, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1166, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के 1250 व इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के 21 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया व साथ में सभी को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।

 सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में यहां आयोजित किए गए शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रषासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत षिविर के तहत सोमवार को जिले में प्रतापगढ़ के कुणीधमोत्तर के माण्डकलाअरनोद के प्रतापपुरादलोट के कानगढ़पीपलखूंट के महुवालसुहागपुरा के तलायाछोटीसादड़ी के सुबी व धरियावद के गोपालपुरा में षिविर आयोजित हुआ। इन जगहों पर आगामी दिवस 16 मईमंगलवार को भी षिविर आयोजित होगा।

 इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में शहरी क्षेत्र में शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रषासन शहरों के संग एवं महंगाई राहत षिविर के तहत प्रतापगढ़ के वार्ड संख्या 13 व 14 के महल स्कूल चौक पर 16 मई कोछोटीसादड़ी के वार्ड संख्या 9 के पंचायत समिति राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर 17 मई तक व धरियावद के वार्ड संख्या 9 के गायत्री माता मंदिर पर 17 मई तक षिविर आयोजित होेंगे।

 स्थायी कैंप निरंतर जारी
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 20 स्थानों पर स्थाई कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में नगर परिषद् परिसर प्रतापगढ़पंचायत समिति परिसर प्रतापगढ़नगर पालिका परिसर छोटीसादड़ीपंचायत समिति परिसर छोटीसादड़ीनगर पालिका परिसर धरियावदतहसील कार्यालय परिसर धरियावदराजीव गांधी सेवा केन्द्र जलोदा जागीरराजीव गांधी सेवा केन्द्र केसुन्दाराजीव गांधी सेवा केन्द्र मुंगाणाउपखण्ड कार्यालय पीपलखुंट परिसरतहसील कार्यालय परिसर सुहागपुराराजीव गांधी सेवा केन्द्र दलोट राजीव गांधी सेवा केन्द्र देवगढ़राजीव गांधी सेवा केन्द्र बारावरदाराजीव गांधी सेवा केन्द्र रठांजनाराजीव गांधी सेवा केन्द्र सालमगढ़राजीव गांधी सेवा केन्द्र घंटालीमोखमपुरा चौराहा बस स्टेण्डरा.उ.मा.वि. नई आबादी अरनोद व शौली हनुमान मंदिर परिसर धर्मशाला में स्थायी महंगाई राहत कैम्प निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आमजन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!