उदयपुर 22 अप्रैल दक्षिण राजस्थान में पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसाइटी द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर दो महत्वपूर्ण आयोजन किए गए और भावी पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विद्यार्थियों के साथ विश्व पृथ्वी दिवस मनाया।
ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर क्रॉस रोड इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर के विद्यार्थियों को वन विभाग की शिल्पग्राम स्थित नर्सरी का भ्रमण करवाया गया।
इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर .डॉ ललित जोशी. सोहेल मजबूर. प्रताप सिंह चुंडावत द्वारा विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस मनाने के उद्देश्य और विश्व व्यापी प्रदूषण के बीच पृथ्वी के संरक्षण दिशा में किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यार्थियों को नर्सरी में स्थित पेड़ पौधों की प्रजातियां और पक्षियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर स्कूल की श्रीमती मालिका. श्रीमती समीक्षा. श्रीमती अबामिका. एवं श्रीमती आयुषी के साथ-साथ वन विभाग के सुरेंद्र सिंह एवं श्रीमती भावना मौजूद रही।
