उदयपुर के ‘मेवाड़ी रनर्स’ का मुंबई मैराथन में शानदार प्रदर्शन

एशिया की सबसे बड़ी मैराथन टाटा मुंबई मैराथन 2026 में उदयपुर के मेवाड़ी रनर्स ग्रुप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। इस प्रतिष्ठित इवेंट में ग्रुप के 32 रनर्स ने फुल मैराथन, हाफ मैराथन और वर्चुअल रन कैटेगरी में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। यह सफलता न केवल व्यक्तिगत जीत है, बल्कि पूरे उदयपुर शहर और मेवाड़ की रनिंग कम्युनिटी के लिए गर्व का क्षण है।महिला और पुरुष धावकों की चमकदार उपलब्धियां
महिला वर्ग में डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी ने फुल मैराथन (42.2 किमी) को 5 घंटे 14 मिनट में पूरा कर महिलाओं के लिए नया प्रेरणा स्रोत बनाया। पुरुष वर्ग में राहुल रांका ने सबसे तेज समय 3 घंटे 28 मिनट में दौड़ पूरी की, जो ग्रुप के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इन दोनों धावकों की महीनों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने साबित किया कि सपने कितने भी बड़े हों, मेहनत से उन्हें हासिल किया जा सकता है।32 रनर्स की पूरी लिस्ट  फुल मैराथन पूरा करने वाले: ऋषभ जैन, आशीष चित्तौड़ा, कौशल सिंघल, निधान सिंह यादव, रितेश जैन, सौरव सिखवाल, गौरव सिखवाल, आरोह गुप्ता, वीरेंद्र नरसिंह राणा, अनिल गुप्ता, जितेश जांगिड़, हेमंत कुमार चौधरी, निशित चित्तौड़ा, निशचल मेहता, सर्वेश्वर रांदर, अभिजीत यादव पाटिल, छगन माली और इंजीनियर राहुल मीणा।
हाफ मैराथन में: हरिश पनेरी, विरल शाह, जितेंद्र यादव और जितेंद्र सेन।
वर्चुअल हाफ मैराथन में: नाहर सिंह मोझावत, अंकित शर्मा, मुकुल शर्मा, मनोज अर्जुन, खुशबू भानावत और उत्कर्ष जोशी।
सामाजिक दायित्व के साथ रनिंग का जुनून
मेवाड़ी रनर्स सिर्फ दौड़ने तक सीमित नहीं है। यह ग्रुप सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाता है – हर सप्ताह नियमित रन, मासिक चुनौतियां और हर साल गरीब स्कूलों में खेल के जूते दान कर ग्रामीण बच्चों को खेलने का मौका देता है।  ग्रुप का मंत्र है: “दौड़ो, जीतो, प्रेरित करो”।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!