धूमधाम से मनाया ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’

उदयपुर। सेंट मेरीज कॉन्वेंट सी. सै. विद्यालय में अपनी रजत जयंती समारोह के क्रम में दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को बड़े हर्षाेल्लास से ‘ग्रैंड पेरेन्ट्स डे’ मनाया गया। नन्हें-मुन्हों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के द्वारा उनके जीवन में दादा-दादी व नाना-नानी की महत्त्वपूर्ण भूमिका को प्रकाशित किया। नृत्य, संगीत, काव्य-पाठ व नाटिका के माध्यम से संयुक्त परिवार का महत्त्व व संस्कारों व जीवन-मूल्यों की सुन्दर झलक प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माननीय लोकेश भारती तथा विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुरलीधर जी चौबीसा थे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी श्री अजय कोठारी व सहायक श्री प्रदीप टेलर उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में जीवन-मूल्यों व नैतिक शिक्षा पर बल दिया। अपने परिवार के सभी सदस्यों को जानने हेतू बच्चों में पारिवारिक वृक्ष बनाने व परिवार के सभी सदस्यों को भली-भांति जानने की बात पर बल दिया जो कि आज के परिप्रेक्ष्य में कहीं खो गया है। विद्यालय की मेनेजर सिस्टर जॉली ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए तथा प्राचार्या सिस्टर अमीथा ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!