उदयपुर। जय हनुमान राम चरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट और बीइंग मानव संस्था, उदयपुर तत्वावधान में निःशुल्क वृहत भव्य ज्योतिष एवं वास्तु सेवा शिविर का आयोजन रविवार को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंकेट हॉल में किया गया।
सचिव पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि शिविर में ज्योतिष मर्मज्ञों द्वारा वास्तु सम्बंधी एवं ज्योतिषी संबंधी समस्याओं का समाधान प्रदान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अपनी उपस्थिति दर कराई।
ट्रस्ट के ट्रस्टी संरक्षक डाॅ. ओ पी महात्मा ने बताया कि इस नि:शुल्क शिविर में आने वाले प्रतिभागियों को ज्योतिषी एवं वास्तु संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
अशोका पैलेस के मुख्य प्रबंधक मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन की ज्योतिषी और वास्तु से जुड़ी समस्याओं को दूर करना और हमारे ज्योतिष विज्ञान के महत्व से लोगों को रूबरू करना था। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ज्योतिषी और वास्तु से जुड़ी समस्याओं पर निशुल्क परामर्श प्राप्त किया।
