राडा जी बावजी के 9 वे पाटोत्सव पर भव्य श्रंगार

-छप्पन भोग धराया ,सोने का मुकुट धारण कराया, एक शाम राडा जी बावजी के नाम भजन संध्या ,सुबह से रात तक परसादी का आयोजन 

उदयपुर । बडगांव नहर पर स्थित लोक देवता राडा जी बावजी के 9 वे पाटोत्सव पर भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर बावजी को छप्पन भोग का प्रसाद धराया गया    मन्दिर के पुजारी भेरूलाल पालीवाल कोटड़ा ने बताया चमत्कारी लोक देवता  के पाटोत्सव पर श्रद्धालु   द्वारा बावजी को सोने का मुकुट धारण कराया गया
एक शाम राडा जी बावजी के नाम भजन संध्या
भजन कलाकार मदन गमेती एन्ड पार्टी द्वारा  अर्द्ध रात्रि के बाद तक भजनों की सुर गंगा में सरोबार होकर भक्तो ने भक्ति में सरोबार होकर भाव विभोर होकर झूमे
सुबह से शाम तक परसादी आयोजन किया गया जिसमें सेंकडो भक्तो  ने प्रसाद ग्रहण किया
पुजारी भेरूलाल पालीवाल ने इस चमत्कारी लोक देवता के बारे में बताया कि इस स्थान में भीलवाड़ा, चितोड़, सिरोही , जालोर तक के श्रदालु शनिवार, मंगलवार को अलसुबह 4 बजे से कतारों में लग जाते  है जिनकी सुनवाई रात 10 बजे तक पूजा चलती है
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!