डीपीएस की अद्विका शतंरज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता

उदयपुर। 67वीं जिला स्तरीय अंडर 14 शतरंज प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अद्विका सरूप्रिया ने अपने सभी छह चक्र में अपने प्रतिभागियों को हराकर अपना दबदबा बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
शारीरिक शिक्षक आनंद कानूनगो ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कुल  73 बालिकाओं ने भाग लिया था। इस उपलब्धि के आधार पर अद्विका का चयन राज्य स्तरीय अंदर 14 शतरंज प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अब अद्विका राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
अद्विका की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन गोेविन्द अग्रवाल ने उसे बधाई देते हुए कहा कि हमें अद्विका पर गर्व है और हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री सजंय नरवारिया व उप-प्राचार्य राजेश धाबाई ने भी उसे बधाई दी और बताया कि हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्व हैं एवं वे हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रहे है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!