बालिका अंजु को लगेंगे कृत्रिम इलेक्ट्रॉनिक हाथ

भीलवाड़ा, 01 मार्च। बिजली के झटकों से वर्ष 2010 में अपने दोने हाथ गवां चुकी बालिका अंजु कुमारी रावत को जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की प्रेरणा और प्रयासों की बदौलत नया जीवन मिलने वाला है।

इनाली फाउन्डेशन, पुणें द्वारा एक नये इलेक्ट्रॉनिक हाथ का निर्माण किया जा रहा है जिसके लगने के पश्चात सुश्री अंजु अपने दैनिक दिनचर्या के सभी कार्य स्वयं करने में सक्षम हो जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री गौरव सारस्वत ने अवगत करवाया गया है कि 24 फरवरी 2023 को सुश्री अंजु द्वारा इनाली फाउंडेशन में प्रथम चरण की जॅाच की गई। अगले 2 चरणों के पश्चात् सुश्री रावत अपने सभी कार्य स्वयं करने लगेगी।

इस प्रकार का हाथ लगने वाली सुश्री अंजु पहली बालिका होगी। इसके पूर्व कोहनी से नीचे कटे हाथों पर कृत्रिम इलेक्ट्रॉनिक हाथ इनाली फाउंडेशन द्वारा लगाया जा रहा था, परन्तु कंधे से कटे हाथों पर प्रत्यारोपण का यह प्रथम अवसर होगा।

अनुजा निगम की ऋण योजनाओं हेतु साक्षात्कार 10 मार्च को

भीलवाड़ा, 01 मार्च। अनुजा निगम ऑनलाईन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आशार्थियों का साक्षात्कार लिये जाने हेतु निर्धारित जिला स्तरीय अप्रैजल कमेटी की बैठक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, कार्यालय भीलवाडा में 10 मार्च को प्रातः 10 बजे आयोजित होगी।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय निगमों की ऋण योजनाओं के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग, सफाईकर्मी/स्वच्छकार वर्ग, विशेष योग्यजन वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के स्वरोजगार हेतु ऋण बाबत साक्षात्कार हेतु अप्रैजल कमेटी की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सभी सम्बन्धित आवेदक अपना आवेदन पत्र, मूल दस्तावेज एवं अप्रैजल प्रपत्र साथ में लेकर आवश्यक रूप से उपस्थित होवें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!