मेवलिया प्रजापति समाज उपरला गिर्वा के आम चुनाव 22 को

अध्यक्ष व महासचिव के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में
उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज उपरला गिर्वा के आम चुनाव 22 मार्च को होने जा रहे है। चुनाव से पूर्व रविवार को नामाकंन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष व महासचिव के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामाकंन पत्र दाखिल किए वहीं संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष व सूचना मंत्री के लिए एक-एक नामाकंन होने से निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट शंकर लाल प्रजापत ने बताया कि उपरला गिर्वा के सात पदों के लिए आम चुनाव होने हैं। इसके लिए रविवार को नामाकंत्र प्रक्रिया हुई। इसमें अध्यक्ष व महासचिव के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामाकंन दाखिल किए। इसके अलावा पांच पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी के द्वारा नामाकंन करने से उनको निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। इसमें उपाध्यक्ष पद पर गणेशलाल प्रजापति थूर, संगठन मंत्री संतोष प्रजापति, प्रचार-मंत्री मांगीलाल प्रजापति लखावली, कोषाध्यक्ष विजय प्रजापति भुवाणा, सहकोषाध्यक्ष पद पर चेतन प्रजापति छोटा बेदला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्हांेने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सोहनलाल  प्रजापति सीसारमा और ओम प्रकाश प्रजापति कविता व महासचिव पद के लिए भंवरलाल प्रजापति नाई व हरीश प्रजापत उदयपुर के बीच सीधी टक्कर होगी। इन दोनों पदांे के लिए 22 मार्च का मतदान प्रक्रिया होगी। मतदान के बाद इसी दिन अध्यक्ष व महासचिव के नाम की घोषणा की जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!