फतहनगर। मावली तहसील के राजकीय महाविद्यालय में अध्यनरत एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वासनी माफी के पूर्व छात्र गौरी शंकर कुमावत एवम उन्नति पालीवाल का वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन अंतिम रूप से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। वॉलीबॉल कोच प्रकाश जगरवाल के अनुसार कई दिनों से तैयारी हेतु राजकीय महाविद्यालय मावली में अध्ययनरत दोनों खिलाड़ी नियमित रूप से वासनी माफी स्कूल के खेल मैदान में प्रशिक्षण ले रहे थे। गौरी शंकर इससे पहले भी वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल चुका है। दोनो खिलाड़ी मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने 12 दिसंबर को रवाना होंगे। गौरी शंकर सुखाड़िया विश्वविद्यालय की छात्र टीम से नांदेड़ महाराष्ट्र और उन्नति पालीवाल विश्वविद्यालय की छात्रा टीम से छतरपुर मध्यप्रदेश जाएगी।
गौरीशंकर एवम उन्नति पालीवाल वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन
