उदयपुर 8 दिसंबर। जी-20 भारत के शेरपा अमिताभ कान्त ने शेरपा सम्मेलन के दौरान बोट्स के सफल मैनेजमेंट के लिए जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा की सराहना की है। दरअसल जी-20 के सफल आयोजन में बोट मैमेजमेंट की खास भागीदारी रही। सुबह से देर रात तक वीवीआईपी और अन्य कार्मिकों के सुचारु परिवहन के लिए बोट मैनेजमेंट की कमान जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा के हाथों में थी। कुल पाँच जेटी से सुबह 6 बजे से रात्री 12 बजे तक निरंतर बोट का संचालन किया। डीटीओ शर्मा ने बताया कि लीला पैलेस, उदय विलास, लेक पैलेस, बंसी घाट, जग मंदिर की जेटी से निरंतर बोट्स के माध्यम से परिवहन जारी रखा एवं किसी को भी परेशानी नहीं आने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में विनय पाठक आरएएस, संदीप दाधीच आरओ, महेश चौहान बीडीओ का विशेष सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ।
जग मंदिर सांस्कृतिक कार्यक्रम था एक बड़ी चुनौती
जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शर्मा ने बताया कि जी-20 शेरपा सम्मेलन के दौरान जग मंदिर में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम एक बड़ी चुनौती था। उस दिन उन्होनें 300 कलाकारों और 300 मेहमानों को समय पर जगमंदिर पहुंचाया। इस कार्य के लिए कुल 21 बोट्स का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी कोई बड़ा आयोजन होने पर उदयपुर इसी तरह मेजबानी को तैयार है।
जी-20 शेरपा अमिताभ कान्त ने डीटीओ कल्पना शर्मा के बोट मैनेजमेंट को सराहा
