G-22 राष्ट्रो के सानिध्य में हरीश धाम भाई का राजस्थान समरसता अवार्ड 30 मार्च को

जयपुर’ भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर शहर में 30 मार्च को G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान स्थापना दिवस पर हरीश धाम भाई, महा सचिव, उदयपुर देहात जिला कॉंग्रेस कमेटी राजस्थान, को समाज सेवा व सामाजिक धार्मिक कार्यों में सेवा कार्य के क्षेत्र में राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से मंच द्वारा सम्मलित किया जायेगा । सचिव सांस्कृतिक ने बताया कि चयन समिति ने कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर चयन किया है। राजस्थान समरसता रत्न प्रतिभा समाज के अनुकरणीय व्यक्तित्व है । प्रतिभा का चयन होने पर अनेक संस्थाओ द्वारा फोन पर मंच कार्यालय में बधाइयाँ दी गई। G – 22 समरसता सोशल मिशन यात्रा में सम्मलित सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल सदस्यो सम्माननीय महामहिम न्यायमूर्ति परमानंद झा प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल सरकार, माननीय इंदिरा राणा मगर उपसभामुख नेपाल सरकार, माननीय कुमारी मुक्तान कैबिनेट मंत्री बागमती प्रदेश नेपाल सरकार, डॉ. गोपाल ठाकुर अध्यक्ष भाषा आयोग नेपाल सरकार, माननीय अब्दुल खान पूर्व मंत्री सभापति उधोग वाणिज्य समिति नेपाल सरकार, माननीय रेखा यादव सांसद नेपाल, डॉ. शिव माया तुम्बाडफे प्रथम उपसभामुख, माननीय गणेश शाह पूर्व मंत्री नेपाल सरकार, डॉ. विष्णू हरि नेपाल पूर्व राजदूत जापान, माननीय दीपा शर्मा सांसद नेपाल, माननीय प्रभु हजारे नेपाल, माननीय रेखा यादव सांसद नेपाल, माननीय भानु भक्त जोशी सभापति शिक्षा स्वास्थ्य समिति नेपाल सरकार आदि का राजस्थान दिवस पर अभिनन्दन किया जायेगा। भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त पर आयोजित सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान, अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय हो, श्री विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृत्व मिले । समारोह का शुभारम्भ 22 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो के साथ समरसता रथ, 500 महिलाओ द्वारा समरसता कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया जायेगा। हिन्दू शिवा बैण्ड अपनी राष्ट्र भक्ति का संदेश देंगे, कच्ची छोडी, काल बेलिया नृत्य का आयोजन होगा । रात्री भोज कार्यक्रम में भारत सरकार, राजस्थान सरकार के महननीय एंव प्रबुद्ध व्यक्तियो को आमंत्रित किया गया है। विभिन्न राष्ट्रो के राष्ट्र गायन से प्रतिभाओ का अभिनन्दन किया जायेगा। राजस्थान समरसता रत्न प्रतिभा श्री हरीश धाम भाई को इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में सम्मलित किया गया है।

सम्मेलन को 22 राष्ट्रो भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव ने अपना नैतिक समर्थन पर अपने-अपने राष्ट्र का राष्ट्र ध्वज प्रदान किया है। प. अजय दाधिच के नेतृत्व में अनेक विद्वानो द्वारा वैदिक मंत्रोचारो से समारोह में प्रतिभाओ को आशीर्वाद प्रदान करेगें ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!