उदयपुर। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के उपलक्ष्य में नवल योग सेवा संस्थान, उदयपुर के सेक्टर 14 के आसपास रहने वाले नागरिकों हेतु नि:शुल्क योग शिविर आयोजित करेगा, जानकारी देते हुए नवल योग सेवा संस्थान की निदेशक योग विशेषज्ञ मीना बाबेल ने बताया कि योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 14 मई रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास सत्र गोवर्धन सागर स्थित पन्ना धाय बाग में आयोजित किया जाएगा जिसमें इस क्षेत्र के नागरिक गणों हेतु प्रातः 6:15 बजे से 7:15 बजे तक दक्ष योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में आसन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जायेगा ।
नवल योग सेवा संस्थान की और से नि:शुल्क योग शिविर कल
