राजसमंद। आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा के सहयोग से तहसील रोड नाथद्वारा स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नरेन्द्र पाल सिंह चौधरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय परिसर में आज प्रातः 10.00 बजे सें 1.00 बजे तक निःशुल्क स्वर्ण प्राशन एवं बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जॉगिड बताये अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वन्तरी को दीप प्रज्जवलित करके किया गया। शिविर में डॉण् गीतांजली व चिकित्सालय स्टॉफ के द्वारा 450 बच्चों को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन ड̭ॉप व आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श देकर उपचार एवं दवाईयों का वितरण किया। प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जॉगिड के बताये अनुसार स्वर्ण प्राशन एक आयुर्वेदिक रोग प्रतिरोधक बलवर्धक उपाय है जिसमें जन्म सें 16 वर्ष तक के बालको को शुद्ध स्वर्ण भस्मए गोघृतए शहद तथा ब्राहमीए श्ंाखपुष्पी आादि औषधियों के मिश्रण को चटाया जाता है। यह एक प्रकार की आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेशन विधि है। स्वर्ण प्राशन सें बच्चों में मेधा बुद्धि स्मृति एकाग्रचितता सुनने देखने एवं बोलने सें सम्बन्धित क्रियाओं का विकास में सहायक एवं बच्चों को सर्दी.जुकाम अतिसार आदि वायरल रोगो से बचाता ळें
निःशुल्क स्वर्ण प्राशन एवं बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
