निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शुरू

उदयपुर 13 फरवरी। पंचकर्म चिकित्सा पद्धति में बढ़ते रुझान को देखते हुए आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार उदयपुर में निःशुल्क 18 वें पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया कि  इस शिविर में जोड़ो का दर्द माइग्रेन, सायटिका, अवस्कुलर, नेक्रोसिस, एडी में दर्द की समस्या के 81 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर में डॉ शैलेन्द्र शर्मा, डॉ संतोष कुमारी दमानी, डॉ.रीना पारगी वरिष्ठ कम्पाउण्डर रूपलाल मीणा, कंचन कुमार डामोर, नर्स इंदिरा डामोर, सेफाली पारगी, नीलम लक्षकार रीना मेघवाल, तारा चौबीसा, निर्मला चौबीसा, गरीमा, परिचारक गजेन्द्र आमेटा दुर्गाशंकर गमेती सेवाएं दे रहे हैं।
अग्निकर्म से उपचार 17 फरवरी को
अग्नि कर्म चिकित्सा के बढ़ते रुझान को देखते हुए एक दिवसीय अग्निकर्म चिकित्सा का आयोजन 17 फरवरी को प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा। जिसमे सायटिका, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, अवेस्कुलर नेक्रोसिस अस्थिक्षय, पेरालिसिस माइग्रेन के रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

वित्तीय साक्षरता सप्ताह का शुभारंभ
उदयपुर 13 फरवरी। भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को महाप्रबंधक और भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर के कार्यालय प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जयपुर में हुआ। इस अवसर पर राजस्थान सरकार, नाबार्ड, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि, सरकारी और प्राइवेट बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुख आदि उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने बताया कि इस वर्ष की थीम में व्यक्तिगत स्तर पर वित्तीय रेजिलेंस बचत और बजट के व्यवहार और डिजिटल सेवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने राज्य के लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता के संदेश को प्रसारित करने हेतु बैंकों को उनकी वेबसाइट, एटीएम, मोबाइल एप्लिकेशन और शाखाओं में उपलब्ध डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित पोस्टर प्रदर्शित करने की सलाह दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!