निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम

उदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेंसड़ा कला में आज निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमति झमकू बाई ने की। कार्यक्रम में भामाशाह किशन डांगी, मोतीलाल मेघवाल, पुष्कर गमेती ने भी शिरकत की और छात्राओं को और अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्रीमति शिखा अग्रवाल ने बताया की कुल 34 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रमेश सोनी और सुरेश मेघवाल ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!