निःशुल्क आयुर्वेद व योग एंव जांच शिविर 15 को

उदयपुर। खतरगच्छ युवक परिषद,खतरगच्छ महिला परिषद एवं वासुपूज्य भक्ति मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 15 अक्टूबर को वासुपूज्य महाराज मन्दिर का ट्रस्ट दादाबाड़ी सुरजपोल में राष्ट्र सन्त ललितप्रभ,चन्द्रप्रभ एवं शान्तिसागर महाराज की निश्रा में श्री मणिप्रभ स्वास्थ्य योजनान्तर्गत शिविर का आयोजन किया जायेगा।
अध्यक्ष राजीव सुराणा ने बताया कि शिविर प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। महामंत्री कपिल लोढ़़ा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा द्वारा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर,हिमोग्लोबिन,बीएमआई की जांच की जायेग, साथ ही काढ़ा वितरण किया जायेगा। योग चिकित्सकों द्वारा कमर दर्द, माईग्रेन,सर्वाईकल,स्लीप डिस्क,घुटने का दर्द, आदि तकलीफों का यौगिक उपचार किया जायेगा।ं

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!