आर्मी ट्रक के खाई में गिरने से शहिद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
निम्बाहेड़ा। सिक्किम के जेमा में भारतीय सेना के ट्रक के खाई में गिरने से 16 जवान शहीद एवं 4 जवानों के घायल होने की अत्यंत दु:खद सूचना मिलने पर राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने दु:ख व्यक्त करते ईश्वर से पुण्यात्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पूर्व मंत्री कृपलानी ने इस दु:खद हादसे में शहीद हुए सभी जवानों के की राष्ट्र के प्रति सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हम हृदय से आभारी हैं। उन्होने शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना प्रकट करते हुए हादसे में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
कृपलानी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गब्बर सिंह, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उप प्रधान जगदीश आंजना, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दुर्घटना में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए हादसे में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मनमानी शुल्क वसूली करने वाले चार ई-मित्र संचालक निलम्बित
चित्तौड़गढ़, 23 दिसंबर। उपखण्ड अधिकारी बेगूं ने राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने एवं अनियमितताएं करने वाले चार ई-मित्र संचालको पर कार्यवाही करते हुए 5000 रुपये की शास्ति एवं 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग पंचायत समिति बेगू द्वारा औचक निरीक्षण में हरपुरा, बरनियास के ई-मित्र धारक शैतानसिंह राणावत, घामंचा के देवराज सिंह, पारसोली के विष्णु कुमार शर्मा तथा एसबीआई गली, बेगू के निलेश तम्बोली (मोदी कम्प्यूटर्स) द्वारा अनियमितता करना पाया गया।
