उदयपुर, 6 मार्च। पूर्व उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 9 मार्च को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री धनखड़ सोमवार को दोपहर 1.20 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर आएंगे। श्री धनखड़ स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। अगले दिन 10 मार्च को सायं 5 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
पंच गौरव कार्यक्रम के तहत मैराथन-वॉकाथन आज
उदयपुर, 6 मार्च। जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह 7 बजे मैराथन-वॉकाथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मोती मगरी से होगा तथा समापन टाया पैलेस (फतहसागर की पाल) पर किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पंच-गौरव कार्यक्रम के महत्व के प्रति आमजन में जागरुकता बढ़ाना है। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन भाग लेंगे। संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रांसजेण्डर समुदाय के उत्थान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन
प्रतिनिधि मनोनयन के लिए मांगे आवेदन
उदयपुर, 6 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान द्वारा ट्रांसजेण्डर समुदाय के व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोडने हेतु जिला स्तरीय समिति के गठन के निर्देश ि दए गए हैं।
संयुक्त निदेशक, गिरीश भटनागर ने बताया कि समिति में 2 ट्रांसजेण्डर समुदाय के प्रतिनिधि के मनोनयन हेतु आवेदन (मय शैक्षणिक योग्यता एवं ट्रांसजेण्डर समुदाय के कल्याण कार्यो में अनुभव यदि हो) जिला कार्यालय, प्रस्तुत किए जा सकते हैं। तत्पश्चात चिन्हित नाम जिला कलक्टर महोदय के अभिशंषा से राज्य स्तर पर भिजवाए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति 9 मार्च तक आवेदन जिला कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
—00—
