जादूगर की पोटली से एक बार फिर निकला झूठे वादों का पुलिंदा- पूर्व मंत्री कृपलानी

निम्बाहेड़ा। कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने हर बजट की तरह अपने इस आखरी बजट में भी राज्य की जनता को खुली आंखों से लोक लुभावने सपने दिखाने का प्रयास किया है, जिसे जनता अब समझ चुकी है। इस बार भी जादूगर की पोटली से पहले की तरह मात्र झूठे वादों का पुलिंदा ही बाहर निकला है।
राजस्थान की कांग्रेसनीत गहलोत सरकार के अंतिम बजट पर उक्त प्रतिक्रिया देते हुए पूर्ववर्ती सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बजट को हवाई पीटारा बताते हुए कहा कि इस सरकार ने चुनावी समय में किए हुए अपने वादे ही अभी तक नहीं निभाए, वहीं अब जबकि कुछ महिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो एक बार फिर अपने लोक लुभावने वादों से राज्य की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस बार जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।
कृपलानी ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री गहलोत ने दोनों हाथों से जादूगरी दिखाने का प्रयास किया है, लेकिन जनता अब इनका जादू देखकर उब गई है। एक ओर जहां राज्य सरकार का खजाना खाली पड़ा है, वहीं ऐसी लुभावनी घोषणाऐं कर राज्य की जनता को आंकडों के मायाजाल में फंसाने का प्रयास किया है।
कृपलानी ने इस बार बजट में किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान में किसानों को पूरी बिजली समय पर नहीं मिल पा रही है, ऐसे में फ्री वाली बिजली किसानों को कैसे और कब मिलेगी, यह नही बताया। किसानों के पूर्ण कर्ज माफी के वादे के साथ बनी कांग्रेस सरकार एक बार फिर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रही है।
राजस्थान की गहलोत सरकार के इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि राज्य सरकार के बजट से निम्बाहेड़ा क्षेत्र की सैंकड़ों अध्ययनरत छात्राओं की कन्या महाविद्यालय की मांग एक बार फिर अधूरी रह गई। नवलखा ने कहा कि राज्य के व्यापारियों की वर्षों से चली आ रही वेट के संबंध में एमनेस्टी स्किम लागू करने की मांग भी पूरी नहीं होने से व्यापारियों को घोर निराशा हाथ लगी है।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर मंण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कनेरा अध्यक्ष जुगल धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, प्रदीप मोदी, मोतीलाल आहूजा, उमेश तोतला, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, हरिहर राव, महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, उपाध्यक्ष प्रहलाद राजोरा, देवकरण समदानी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, गोपाल पंचौली, विमल कोठारी, वर्षा कृपलानी, मंत्री पुष्कर सोनी, कमलेश बनवार, कालू सेन, महिपाल सिंह राणावत, कैलाश अहीर, इंद्रा भाम्भी, पार्षद अविनाश गोठवाल, गजेंद्र सिंह, अतुल सोनी, जगदीश चंद्र माली, प्रेम बाहेती, सुधा सोनी, माया भाम्भी, कला देवी मालवीय, देवयंति शर्मा, संजू कुंवर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष रोशन राठौड़, गोपाल वैष्णव, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी असलम शेख सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस बजट को झूठे आंकडों में उलझा हुआ, जनता को गुमराह करने वाला चुनावी पुलिंदा बताया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!