उदयपुर , 16 सित.। भाजपा पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी ने नगर निगम सभापति गोविन्द सिंह टांक व उपमहापौर पारस सिंघवी को पत्र लिखकर दूधतलाई स्थित दीनदयाल पार्क में भारतीय जनसंघ के पूर्ल अध्यक्ष व एकात्ममानवदर्शन के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के शिलापट्ट पर पं उपाध्याय के जन्मस्थान से सम्बन्धित गलत तथ्य सुधारने, पेडस्टल के टूटे ग्रेनाइट की मरम्मत कराने की मांग की है।
विप्लवी ने पत्र में लिखा है कि नगर निगम द्वारा 14 अक्टूबर 14 को स्थापित इस प्रतिमा के पेडस्टल पं. उपाध्याय का जन्म स्थान नगला चंद्रभान (उत्तरप्रदेश) अंकित है, जो गलत है। उनका जन्म स्थान धानक्या, जिला जयपुर (राजस्थान) है, नगला चंद्रभान उनकी पैतृक भूमि है।
पूर्व पार्षद विप्लवी ने शिलापट्ट शुद्धीकरण कराने व पेडस्टल मरम्मत की मांग की है।
पूर्व पार्षद विप्लवी ने सभापति व उपमहापौर को लिखा पत्र
