राजसमंद। जिले में आगामी दिनों आने वाले अबूझ सावों के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने जिले में कहीं भी बाल विवाह न हो, इसके लिए ग्राम व तहसीलवार कमेटियां गठित कर जिला व उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।
इस वर्ष 22 अप्रेल को अक्षय तृतीया (आखातीज) व 5 मई को पीपल पूर्णिमा नियत हैं। इस अवसर पर अबूझ सावा होने के उपलक्ष्य में बाल विवाहों की प्रबल सम्भावनाएं रहती हैं। इस संबंध में जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम स्तरीय समिति, तहसील स्तरीय समिति एवं सतर्कता दल का गठन कर दायित्व सौंपे हैं।
यह रहेगी कमेटियां
आदेशानुसार ग्राम स्तरीय समिति में ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, बीट कॉनस्टेबल, आशा सहयोगिनी व आंगनवाडी कार्यकर्ता शामिल है। तहसील स्तरीय समिति में तहसीलदार, संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी व थानाधिकारी को रखा गया है। वहीं सर्तकता दल में उपखण्ड अधिकारी, संबंधित वृत्ताधिकारी व सीडीपीओ प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कलक्टर ने बताया कि समस्त समितियां बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के कार्मिक यथा वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, सीडीपीओ, सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, नगर परिषद् व नगर पालिका के कार्मिक, जिला परिषद् व पंचायत समिति सदस्य, सरपंच तथा वार्ड पंचों के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक कार्य सुनिश्चित करेंगे।
इसके तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सीएलजी ग्रुप एवं समाज के मुखियाओं के साथ चेतना बैठक का आयोजन करने, ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से बाल विवाह के दुष्प्रभावों की चर्चा करना व रोकथाम की कार्यवाही करने, ग्राम सभाओं में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करवाई प्रचार-प्रसार सामग्री द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम की कार्यवाही सुनिश्चित करने, आंगनबाड़ी केन्द्रों, राजकीय विद्यालयों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों व राजकीय भवनों में जनजागृति प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गये हैं।
कलक्टर ने समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में समुचित कार्यवाही करने एवं सूचना प्राप्त होने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
बाल विवाह से संबंधित सभी की जिम्मेदारी तय होगी
जिला कलक्टर ने बताया कि सामूहिक चर्चा से मिली जानकारी के आधार पर गांव-मोहल्लों के उन परिवारों में जहां बाल विवाह होने की आशंका हो, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी समन्वित रूप से समझाइश करेंगे तथा जहाँ आवश्यक हो कानून द्वारा बाल विवाह रोकने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधू की आयु का प्रमाण पत्र प्रिन्टिंग प्रेस वालों के पास रहे तथा निमंत्रण पत्र पर वर-वधू की जन्म तिथि अंकित करवाई जाए। इसी प्रकार ऐसे व्यक्ति व समुदाय जो विवाह सम्पन्न कराने में सहयोगी हैं यथा हलवाई, बैण्ड, पण्डित, बाराती, पाण्डाल व टेन्ट वाले, ट्रान्सपोर्टर पर बाल विवाह में सहयोग न करने का आश्वासन लिया जाए और उन्हें कानून की जानकारी दी जावें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह के आयोजन की सूचना प्राप्त होने की स्थिति में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 16 के अन्तर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों (संबंधित उपखण्ड अधिकारी) की जवाबदेही नियत की जाएगी ।
ग्राम पंचायतवार लगाएं नियंत्रण अधिकारी
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने जिले में ग्राम पंचायतवार समूह गठित कर नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किये हैं। आदेशानुसार एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीडीपीओ को नियंत्रण अधिकारियों का दायित्व सौंपा गया है। वहीं समस्त उपखण्ड अधिकारियों को आवंटित ग्राम पंचायतो के अतिरिक्त अपने अधीनस्थ क्षेत्र में अधिकारियों से समन्वय रखते हुए बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम का जिम्मा सौंपा है।
यहां दर्ज कराई जा सकेगी बाल विवाह की सूचना
बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन की सूचना नियंत्रण कक्ष के नम्बर 02952-297045 एवं हेल्प लाइन नम्बर 1098 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द को 8306002135 व 02952-294498 पर अवगत कराएंगे। प्रत्येक उपखंड स्तर पर बाल विवाह संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष शीघ्र स्थापित किए जाएंगे। जिनके दूरभाष नंबर राजसमन्द-220103, रेलमगरा-267900,नाथद्वारा-231855, कुंभलगढ़-242436, आमेट-250148, भीम-250229, देवगढ़-253061 हैं।
उपखंड स्तरीय जनसुनवाई – जिला कलक्टर सक्सेना ने कि आमेट में जनसुनवाई
आमजन की समस्याओं का हो त्वरित निराकण- जिला कलक्टर
राजसमंद।जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो जिससे आमजन को जनसुनवाई के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकण हो और उनको राहत मिल सके।
राज्य सरकार के निर्देषानुसार द्वितीय गुरूवार को जिले के उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज आज गुरूवार को जिले के आमेट पंचायत समिति में जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने आमजन की समस्याओं को सुना।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकरणो को सुनकर उनके लिये सम्बनिधत अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दिए। जनसुनवाई मे ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हूए जो कि संबंधित विभाग को जॉच कर निस्तारित करने के लिए निर्देष प्रदान किये गए। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी और कार्मिक व परिवादी मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर ने किया मिड डे मील का औचक निरीक्षण
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने गुरुवार को मिड डे मील का निरीक्षण किया, उन्होंने आज रणछोडलाल पालीवाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जावद राजसमन्द में पहुचकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की साथ ही उन्होंने साप्ताहिक मेन्यू की जानकारी करते हुए विद्यार्थियों एवम स्टाफ से भी बात करते हुए स्थानीय परीक्षा एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान ने पंचायतों में प्रातः भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
राजसमंद।पंचायत समिति देलवाडा की ग्राम पंचायत उथनोल के राजस्व गांव सरदारपुरा एवं उलपुरा में आज गुरूवार को प्रातः भ्रमण कर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने ग्रामिणांे के साथ जाजम पर बैठ कर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने पर चर्चा की। चौहान ने ग्रामीणों को चर्चा के दौरान बताया की आपकी ग्राम पचांयत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उदयमान श्रेणी में तरल कचरा प्रंबधन में कार्य करते हुए ओडिएफ प्लस घोषित किया है। आगामी चरण में ओडिएफ प्लस की द्वितीय श्रेणी उज्जवल बनाने के लिए ग्रामीणों को कहा की स्थानीय लोगो के सहयोग से गांव में ठोस कचरा प्रबन्धन का कार्य सतत् रुप से किया जा सकता है इसके लिए आप सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे एवं सभी का सहयोग इसमें अपेक्षित रहेगा। गंाव के नागरिको ने अपने सुझाव अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान के समक्ष रखे एवं भुवनेश्वर सिंह चौहान ने उनको समझाया की सभी के द्वारा किये गये छोटे-छोटे प्रयासों से गांव को प्लास्टिक कचरा मुक्त किया जा सकता है।
चौहान ने लिया गांव की नालियो का जायजा
भुवनेश्वर सिंह चौहान ने गांव मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अर्न्तगत निर्मित नालियो का जायजा लिया गांव के तरल कचरा प्रबन्धन की सराहना की नालियो के पानी के निस्कासन के लिए डब्यु एसपी पोण्ड बनाने हेतु सहायक विकास अधिकारी को निर्देश प्रदान किये। सरपंच विजेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया की ग्राम पंचायत के गांवो में खुली नाली की जगह हर गांव में पाईप लाईन बिछा दि गई जिससे गांव की सडको पर नाली का गन्दा पानी नही फेलता पाईप लाईन में जगह-जगह पर चैम्बर बना दिये गये है जो हर 15 दिन में साफ किये जाते है।
सरदारपुरा गांव में हरी झंडी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहन की करी शुरुआत
भवनेश्वर सिंह चौहान ने उथनोल ग्राम पंचायत के सरदापुरा गांव में कचरा संग्रहण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालने के लिए गांव के नागरिको से संकल्प दिलाया गया। शुरूआत में ग्राम पंचायत के समस्त गांवो में सप्ताह में एक दिन कचरा संग्रहण वाहन भ्रमण करेगा जिसमें ही एकत्रित कचरे को गांव वालो द्वारा डाले जाने की सहमति प्रदान की गई।
इस दौरान जिला समन्वयक नाना लाल सालवी, सहायक विकास अधिकारी प्रेम शंकर जोशी ,ग्राम विकास अधिकारी गणेश कुवर, ब्लॉक समन्वयक गोपाल कृष्ण यादव ग्रामीण जन सरदारपुरा से डुंगर सिंह चौहान, भवर सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह चौहान, रतन सिंह सोलंकी वार्डपंच किशन गमेती, भुरालाल मेघवाल, टमर सिंह चौहान,मोहन गमेती सहित उलपुरा से ओंकार नाथ चौहान, गमेरनाथ, कुशलनाथ, नकुलनाथ, नरेन्द्रनाथ चौहान विनोद नाथ ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वेटे द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक का आयोजन
राजसमंद।राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वेटे ने रविवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में उन्होने अनुसूचित जाति से सम्बन्धित विकास योजनाओं एंव कार्यक्रमों आदि के बारे मंे जानकारी ली। उन्होने अनुसूचित जाति वर्ग के आमजन की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे और कार्यवाही, सरकारी सेवां में अनुसूचित जाति का आरक्षण और लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपुर्ण विषयों कि समीक्षा की। इस अवसर पर अति. जिला कलक्टर रामचरन शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार कि मंशानुसार अनुसूचित जाति को लाभांवित किए जाने वाली योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होने अनुसूचित जाति कल्याण के लिए कार्य कर रहे विभिन्न संगठनों, समाजसेंवको की समस्यांए सुनी।
