स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी एवं लौह पुरुष  स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल को किये पुष्प अर्पित

उदयपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी  की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष  स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस मीडिया सेंटर “रक्षाबंधन” धानमंडी उदयपुर में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी  आयोजन किया गया!

संगोष्ठी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि सक्षम और सशक्त भारत की निर्माता भारत की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री तथा अखंड भारत के निर्माता एवं पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल ने संपूर्ण देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया । आज हम उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सरदार पटेल के अथक प्रयासों से ही अखंड भारत के निर्माण का सपना साकार हुआ।

इस अवसर पर फिरोज अहमद शेख, अशोक तंबोली, प्रमोद वर्मा,विनोद सुथार, सुभाष चित्तोड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया, रमेश जोशी, भगवान सोनी, राजवीर मेघवाल, पीराराम पटेल सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!