उदयपुर। डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान आदिवासी महासभा भवन में समाज के सदस्यो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सोमेश्वर जी मीणा (अध्यक्ष) द्वारा करते हुए अंबेडकर के मूल्यों एवम उनके देशहित, संविधान निर्माण में योगदान एवम मुख्यत गरीब एवं निचले तबके के उत्थान के लिए किए गए अविस्मरणीय कार्य, साथ ही विश्व पटल पर सबसे बड़े लोकतंत्र को स्थापित करने में अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ दिनेश खराड़ी, कालूराम तबियार, लोकेश अहारी, चंपालाल खराड़ी, संदीप डामोर, राजेश मीणा, ओमप्रकाश मीणा, संतोष परमार, विकास लट्टा,सुधीर लट्टा सहित सभी उपस्थित साथियों द्वारा अम्बेडकर जयंती एवम उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया । कोषाध्यक्ष नारायण लाल डामोर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अल्पाहार की व्यवस्था संदीप डामोर द्वारा की गई। संचालन महासचिव सी एल परमार द्वारा किया गया।
