उदयपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पुष्पांजलि कोर्ट चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री देवीलाल सालवी, पंकज बौराणा, जिला मंत्री सपना कुरड़िया, प्रवक्ता ओम पारीख, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची, महामंत्री गोपाल सालवी, रोशन वसीटा, अध्यक्ष अमृत मेनारिया, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष रमेश जीनगर, प्रहलाद चौहान, उपाध्यक्ष बलवंत कुरड़िया, मंत्री उमाशंकर परमार, कनवर निमावत, जितेंद्र निमावत, मंडल अध्यक्ष पुष्कर मेघवाल, हेमंत खटीक, जितेश खटीक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता व समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
