अबेकस प्रतियोगिता में उदयपुर के पाँच बच्चों ने स्टेट चौंपियनशिप जीती

111 बच्चों को मिला बेस्ट परफॉर्मेन्स अवार्ड
उदयपुर। सिप अबेकस की ओर से जयपुर में आयोजित स्टेट लेवल अबेकस प्रतियोगिता में राजस्थान के अलग अलग शहरों से 1400 बच्चों ने भाग लिया।
सिप एकेडमी उदयपुर की डायरेक्टर डॉ राधिका सेठिया ने बताया कि 11 मिनट में 240 से अधिक सवालों को हल करके बच्चों ने अपनी हाई स्पीड अर्थमेटिक स्किल्स व एकाग्रता का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में उदयपुर के कुल 85 बच्चों ने अलग अलग लेवल पर अवार्ड जीते।
ग्रैंड मास्टर लेवल ए पर जोयी सेठिया, ग्रैंड मास्टर लेवल बी पर अक्ष जैन, लेवल 8 पर गार्वित कंठालिया, लेवल 4 पर भव्य चौधरी एवं लेवल 1 पर इप्शिता गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट चौंपियनशिप जीती। इन्हें 1000 रुपये का नक़द पुरस्कार मिला। मीत जैन, पवित्र जैन, यशवी पगारीया, आरोन वारसी, रेणु वर्मा, हृदया तिवारी, राघव माहेश्वरी, अरहंत जैन, कृशा कुमावत, जश्वी शाह, ईश्वी जैन, प्रियल साल्वी, तनिष्का कुमावत, प्रणय तिवारी, प्रियांशा मीना  एवं गौरी दंत्या को फर्स्ट रनर अप का अवार्ड मिला।
इनके अतिरिक्त सिद्धार्थ मीना, आयत बजाज, चार्वी पंचाल, दीवित गलूण्डिया, काव्य गुप्ता, पंशुल सोनी, शारव जैन, आध्या माहेश्वरी, मिशिका लोढ़ा, सृष्टि मिश्रा, आदित्य प्रताप, हर्षवर्धिनि, सिद्धार्थ गौतम, निशांत गुप्ता, आश्वी जैन, ऐश्वी कुदाल, शिवेन शर्मा, सौनित्र, व्योम नागदा, रुद्रतेज, ऋषित शर्मा, सकीना, रुद्रांश मोदी, अर्शिका अग्रवाल, मेहुल आहारी, धरा पुरबिया एवं दिग्वी जैन ने सेकंड रनर अप के अवार्ड जीते। इनके अलावा 37 विद्यार्थियों ने थर्ड रनर अप का अवार्ड जीता एवं उदयपुर के 111 बच्चों को परफॉरमेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सबसे ज्यादा पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उदयपुर सेंटर को चौंपियन ट्रॉफी प्रदान की गयी। मोनिका तिवारी को चौंपियन गुरु एवं मोनिका बोलिया को सेकंड रनर अप का अवार्ड मिला।
इस दौरान 25 बच्चों को कोर्स पूर्ण करने पर ग्रैंड मास्टर्स की उपाधि से सम्मानित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!