प्रथम अभिभावक परामर्श दात्री एवं थैरेपी कार्यक्रम सम्पन्न

फतहनगर। शुक्रवार को मावली ब्लॉक के संदर्भ कक्ष में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का एक दिवसीय परामर्श दात्री एवं थैरेपी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार सुथार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा मावली ने की। प्रधानाचार्य मांगीलाल बलाई ने संभागियो, अतिथियों,विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों,आयोजकों,अभिभावकों को सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत संदर्भ व्यक्ति राधेश्याम एवं पंकज कुमार ने किया। पंजीयन हेमसिंह गुर्जर ने किया। संदर्भ व्यक्ति अजयपाल सिंह ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। राधेश्याम ने 21 प्रकार की दिव्यांगता को विस्तार से बताया। पंकज कुमार ने संदर्भ कक्ष की उपयोगिता एवं उपलब्ध उपकरण, संसाधन पर जानकारी दी। विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों ने सभी प्रकार के उपकरणों को खेल-खेल एवं सहजता से उपयोग करना सीखा।

थैरेपी कार्यक्रम में साईकॉलोजिस्ट अनीता टेलर, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मिनाक्षी डांगी ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को थैरेपी कार्यक्रम सम्पन्न कराया। रविन्द्र सिंह गहलोत ने संदर्भ कक्ष एवं आयोजन स्थल पर सहयोग प्रदान किया। सीबीईओ कार्यालय से चुन्नी लाल अहीर एवं महेंद्रसिंह ने भाग लिया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किराया भुगतान, अल्पाहार, स्टेशनरी, ईनाम आदि वितरण किए गए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!