दयश्याम मन्दिर में सत्यनारायण कथा के साथ हुआ फागोत्सव का आयोजन

उदयपुर, 25 फरवरी। चांदपोल स्थित ठाकुर श्री उदयश्याम जी मन्दिर में भगवान सत्यनारायण कथा के साथ फागोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुगण भजनों की सरिता पर झूम उठे।
श्री उदयश्याम जी मन्दिर के संचालक अखंडप्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर प्रांगण में बुधवार को भव्य फागोत्सव एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी ज्ञान सिंह द्वारा ठाकुर जी की भव्य आंगी कर मोर मुकुट धारण कराया गया। शाम को भोग पश्चात महाआरती के आयोजन आचार्य भरत वैष्णव के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात संगीतमय सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। वहीं अनिल वैष्णव द्वारा पारम्परिक फागोत्सव के भजनों पर श्रद्धालुगण झूम उठे। सभी आगंतुक श्रद्धालुओं को गुलाल का टीका लगाया गया। इस अवसर पर सभी को फूलों की होली खेलाई गई। भगवान सत्यनारायण की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!