जिले के छह संस्थानों में आकस्मिक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

बांसवाड़ा,14 मार्च। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार एवं डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिंडोर ने मंगलवार को जिले के छह चिकित्सा संस्थानों में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ ताबियार ने शक्ति दिवस पर रिपोर्टिंग, टीकाकरण, निर्धारित ड्रेस कोड, आईईसी प्रदर्शनी, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, साफ सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदू जी का गढ़ा: सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदू जी का गढ़ा का निरीक्षण किया उन्हांेने एमआर से वंचित 37 बच्चों का टीकाकरण दो दिन में पूरे करने के निर्देश दिए।  यहां पर दो दिन पहले ही ज्वॉइन करने वाले मेडिकल ऑफिसर डॉ नरेश दायमा अनुपस्थिति मिले। वहीं उजाला क्लिनिक पर आईईसी लगाने के निर्देश दिए। अस्पताल में जांच हो रही थी, लेकिन एलटी नहीं होने पर रिकॉर्ड का संधारण नहीं मिला। इस पर डॉ ताबियार ने सख्त निर्देश दिए की हर जांच का रिकॉर्ड संधारण करना जरूरी है। वहीं खराब व बेकार सामान का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमएचओ डॉ राहुल डिेंडोर ने गंबुशिया मछली को पालना के लिए बनाए गए हेचर का निरीक्षण किया। यहां पर गंबुशिया मछली की बढ़ती संख्या को लेकर खुशी व्यक्त की। उप स्वास्थ्य केंद्र सुंदनी

निरीक्षण पर यहां पर स्टाफ यूनिफार्म में नहीं मिलने पर डॉ ताबियार ने नाराजगी व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि यदि सब सेंटर पर कोई आता है तो उसे कैसे मालूम चलेगा की स्टाफ में एएनएम कौन है और आशा कौन है। यूनिफार्म की लापरवाही अगली बार नहीं करने के निर्देश दिए। यहां पर टीकाकरण संबंधित पुराना चार्ट हटाकर नया लगाने के निर्देश दिए। शक्ति दिवस की रिपोर्टिंग जांच की। लेकिन गुगल फॉर्म नहीं भरा जा रहा था। इस पर डॉ ताबियार ने सब सेंटर से ही गुगल फॉर्म में शक्ति दिवस की रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। यहां पर उन्होंने चिरंजीवी योजना में अधिक से अधिक लेागों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। पीएचसी भीमपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में भी शक्ति दिवस की रिपोर्टिंग ऑफलाइन होना पाया गया। यहां भी गुगल फॉर्म से रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉल करने पर डॉ नेहरा गणेश स्वास्थ्य खराब होने की वजह से नहीं हू। इस पर डॉ ताबियार ने अवकाश की जानकारी नहीं देने पर नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने इसका स्पष्टीकरण मांगा है। यहां पर स्टोर में सामान अयस्त व्यस्त पड़ा था इस पर व्यवस्थित जमाने के निर्देश दिए। यहां पर निशुल्क जांच योजना के तहत जांचांे की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेड़ी बड़ी: सरेड़ी बड़ी में जब सीएमएचओ डॉ एचएल ताबियार ने निरीक्षण  के दौरान उपस्थिति रजिस्टर देखकर अचंभित रह गए। स्टाफ काम कर रहा था, लेकिन रजिस्टर में साइन नहीं कर रखे थे। जब डॉ ताबियार ने डॉ शुभम वर्मा से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि सुबह अस्पताल शुरू होते ही ओपीडी में लाइन लग जाती है। ऐसे में सभी काम पर लग जाते है। इस पर डॉ ताबियार ने कहा अब रोजाना सुबह 10 बजे उपस्थ्तिि रजिस्टर चेक करना है। हालांकि इस दौरान डॉ उपेंद्र सहित राकेश पारगी, गौरव वैष्णव, वीरेंद्र चौहान और अनु शर्मा बिना जानकारी के अनुपस्थित मिले। डॉ उपेंद्र ने तीन दिन पहले ही ज्वाइन किया है और वह सीएल पर चले गए। जिसे डॉ ताबियार ने अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि ज्वॉइन करते ही सीएल नहीं दी जा सकती। उसके लिए सर्विस का तय समय होता है। सरेड़ी बड़ी में उजाला क्लिनिक पर सेवाएं देने, हर माह डिलेवरी की संख्या बढ़ाने, कबाड़ में पड़ी व्हील चेअर को सही करवाकर इस्तमाल करने, दीवारों पर पिक हटाकर रंग रोगन करने के निर्देश दिए। यहां पर भी स्टाफ यूनिफार्म में नहीं मिलने पर नारजगी जताई। इसी प्रकार वजवाना पीएचसी और छोटी मोरड़ी के स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और चिरंजीवी योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। बरवाला रजिया में डॉक्टर बिना जानकारी के अनुपस्थिति: इधर बरवाला रजिया में आरसीएचओ डॉ मयंक दोषी ने भी निरीक्षण किया। यहां पर होली के बाद से ही डॉक्टर बिना सूचना के अनुपस्थिति मिला। हालांकि रजिस्टर में सीएल लगी हुई थी। फोन पर बात करने पर एक्सीडेंटल की वजह से नहीं होना बताया गया। वहीं बदरेल और छोटी सरवन में सभी व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई।

खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचएल ताबियार के निर्देश पर मंगलवार को दानपुर और छोटी सरवन में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ उम्मेदमल टेलर ने बताया कि मंगलवार को छोटी सरवन में  रवि ईश्वरलाल ब्रदर्स के यहां से घी, दानपुर से गांधी नमकीन से खोपरा पार्क, श्री माहेश्वरी मिष्ठान से लस्सी और आशापुरा रेस्टोरेंट से मिठे पेड़े का सैंपल लिया गया। अब उन्हें लेब में भेजा जाएगा। जहां पर परिणाम आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसवाडा में 20 मार्च, प्रधानमत्री नेशनल अप्रेन्टिसशीप मेला का आयोजन

बांसवाडा, 14 मार्च/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बांसवाडा में 20 मार्च,  2023 को प्रधानमत्री नेशनल अप्रेन्टिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में सभी राजकीय,प्राईवेट आई.टी.आई उत्तीर्ण अभ्यार्थी इस मेले मे भाग ले सकते है।  मेले में अजमेर विधुत वितरण निगम लि0,इण्डिया सीमेंट, सीन्टेक्स लिमिटेड, सिक्योर मीटरिंग सहित 15 कम्पनी के प्रतिनिधियों को भर्तियों हेतु आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यिार्थी को इस मेले हेतु पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस संबंध में इच्छुक अभ्यार्थी अधिक जानकारी उक्त दिनंाक से पूर्व कार्यालय समय में उपस्थित होकर इस कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

आयुर्वेद चिकित्सालय में शुगर ईलाज का निःशुल्क शिविर बुधवार को

बांसवाडा, 14 मार्च/ जिला आयुर्वेद चिकित्सालय हाउसिग बोर्ड बांसवाडा में शुगर के ईलाज को लेकर प्रातः 0 बजे से दोपहर एक बजे तक निःशुल्क शिविर को आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्साधिकारी श्रीमती उमा चौधरी ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!