प्रकोष्ठों का सघनता से किया निरीक्षण
प्रतापगढ़,30 अक्टूबर। लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार है मतदान दिवस, ऐसे में हर कर्मचारी और अधिकारी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें । यह निर्देश व्यय पर्यवेक्षक श्री गणेश शामराव राख ने सोमवार को मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में दिए। व्यय पर्यवेक्षक एवं जॉइंट कमिश्नर, आयकर विभाग श्री गणेश शामराव राख ने एफएसटी, एसएसटी, अकाउंटिंग टीम, वीवीटी, जिला व्यय एवं निगरानी समिति, चेक पोस्ट दलों के अधिकारियों की बैठक ली तथा की जाने वाली कार्यवाही के बारें में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिए गए दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ भय मुक्त वातावरण निर्मित कर चुनाव प्रक्रिया संपादित करने की बात कही। बैठक के प्रारंभ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने व्यय पर्यवेक्षक को जिले में चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संपादन हेतु गठित सभी दलों के बारे में जानकारी देते हुए अब तक की गई कार्यवाही के बारें में बताया।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कानून व्यवस्था तथा निगरानी दलों के द्वारा संपादित गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था हेतु गठित दलों तथा निगरानी दलों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बैठक में आदर्श आचार संहिता, प्रत्याशी एवं दलों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय की प्रभावी मॉनिटरिंग, विज्ञापनों के अधिप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग, पेड न्यूज़ सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित किए जाने वाले कार्यों का त्वरित निस्तारण करते हुए कार्य पूर्णता कार्यवाही को निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करें। साथ ही समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों को त्वरित संप्रेषण करते हुए निर्धारित प्रपत्रों में ही समय पर चाही गई सूचनाओं को भिजवाने हेतु पाबंद किया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीना सहित सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी मौजूद रहें।
*प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण* : व्यय पर्यवेक्षक श्री गणेश शामराव राख ने गठित विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों का सघनता से निरीक्षण किया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी व मीडिया प्रकोष्ठ, व्यय अनुरक्षण प्रकोष्ठ, कंट्रोल रूम, निर्वाचन प्रकोष्ठ, सामान्य प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों का निरीक्षण कर संपादित हो रही गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली । उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से किए जा रहें हैं कार्यों के बारें में बारीकी से जानकारी लेते हुए संधारित किये जा रहें दस्तावेजों का भी सघनता से निरीक्षण किया तथा महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए।
व्यय पर्यवेक्षक ने एफएसटी एसएसटी और नार्कोटिक्स द्वारा अब तक की गई कार्यवाही का भी निरीक्षण किया तथा चेक पोस्ट व बॉर्डर का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहें।
