चित्रकार खाब्या के चित्रों की प्रदर्शनी सम्पन्न

उदयपुर 29 मार्च।  ख्यातिप्राप्त चित्रकार विद्या बंधु गोवर्धन जोशी (बाबा) प्रख्यात चित्रकार के शिष्य नरेन्द्र खाब्या के द्वारा निर्मित लगभग 100 कलाकृतियों और रेखाकंन की प्रदर्शनी विद्या भवन स्कूल के सभागार में लगाई गई। खाब्या ने देश विदेश के ख्यातिनाम व्यक्तियों के खिलाड़ियों के वैज्ञानिकों के चित्रों को उकेरा। साथ ही बाबा की कला शिक्षा के साथ अपनी कला यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किये। सभी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी समारोह में प्रो. अंशुमाली जोशी, अरुण चतुर्वेदी, पुष्ण शर्मा, रेवती रमण श्रीमाली, गोपाल बम्ब और रेणु जाधव उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य पुष्पराज राणावत ने विचार रखे। धन्यवाद चित्रकला विभागाध्याक्ष नीलोकर मुनीर ने जताया।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की शाषी परिषद की बैठक 31 को
उदयपुर 29 मार्च।  नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की शाषी परिषद की बैठक शुक्रवार 31 मार्च की सुबह 11 बजे जिला प्रमुख एवं शाषी परिषद अध्यक्ष ममता कुंवर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!