भीलवाड़ा, 3 मार्च। 6 मार्च को होली, 7 मार्च को धुलण्डी तथा शब ए बारात, 15 मार्च को शीतला अष्टमी है। इसी दौरान अन्य त्यौहार रंगपंचमी व रंग तेरस भी है। होली, धुलण्डी, शीतला सप्तमी/अष्टमी, रंगपचमी व रंग तेरस तथा फूलडोल मेला आदि अवसरों पर जिले में रंग एवं गुलाल खेलने की प्रथा है। अतः क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे इसलिए जिला मजिस्टेªट श्री आशीष मोदी ने आदेश जारी कर कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किये है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए उपखंड अधिकारी श्री विनोद कुमार, भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार भीलवाड़ा हरेन्द्र सिंह चौहान, सुभाष नगर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार नगर विकास न्यास श्री बेणी प्रसाद सरगरा, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार भू.अ. आशीष सोनी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है तथा सहायक भू प्रबंध अधिकारी श्री शंकर लाल बलाई को आरक्षित कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त किया है।
नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे, सतर्कता बरतेगें। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना उच्च अधिकारियों का देतेे हुए आवश्यक कार्यवाही संपादित करेंगे।
उक्त स्थानों के अलावा जिले के अन्य स्थानों के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं सम्बन्धित तहसीलदार त्योहारों दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे सतर्कता बरतेगें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।
कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अति. जिला मजिस्ट्रेट (शहर), भीलवाडा शहर के लिए तथा अति जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), भीलवाड़ा शहर को छोड़कर सम्पूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्टेªट होगे।
—000—
अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित
भीलवाडा, 03 मार्च। समेकित बाल विकास सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, प्रबोधन, पर्यवेक्षण तथा विभागों के समन्वय एवं अभिसरण की दृष्टि से पोषण अभियान की अभिसरण योजना समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को किया गया। समेकित बाल विकास उपनिदेशक राजकुमारी खोरवाल ने बैठक के दौरान विभागीय प्रगति से अवगत कराते हुए लक्ष्य निर्धारित करने हेतु जानकारी दी।
इस दौरान जिला कलक्टर ने 455 आंगनबाडी केन्द्रों पर शौचालय, 14 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निर्माण एवं 200 आगंनबाडी. केन्द्रों की मरम्मत डीएमएफटी से करवाने की सहमति जताते हुए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 670 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्राथमिकता से नल कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए गए। ख़ुशी परियोजना को MUAC टेप सभी आंगनबाड़ी.केन्द्रों पर शीघ्र वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए तथा आईसीडीएस स्वास्थ्य एव चिकित्सा विभाग एवं पंचायत राज विभाग को अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग, उनके अभिभावकों की काउंसलिंग एवं उपचार के निर्देश दिए गये।
जिला स्तरीय जागरूकता शिविर 10 मार्च को
भीलवाडा 3 मार्च। राज्य के ओद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्ेश्य से राज्य सरकार द्वारा 7 अक्टूबर 2022 को डॉ भीमराव अबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 लागू की गई है। योजनान्तर्गत व्यापार, सेवा, विनिर्माण के क्षेत्र में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमियों द्वारा नवीन उद्योग की स्थापना अथवा विस्तार/विविधिकरण पर 10 करोड़ रु तक के बैंक ऋण पर 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान, 25 लाख रु. तक मार्जिन मनी अनुदान, ब्ळज्डैम् अन्तर्गत गारन्टी शुल्क का भुगतान आदि वित्तीय सहायताएं प्रदान की जाती है।
योजना की संपूर्ण जानकारी के लिए 10 मार्च को प्रातः 11 बजे कॉन्फ्रंेस हॉल, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र भीलवाड़ा में जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया रहा है। जहां मौके पर ही आवेदन पत्र तैयार किये जायेंगे। शिविर में भाग लेकर योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए योजना का लाभ उठायें।
बाल वाहिनी समिति की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक 10 मार्च को
भीलवाड़ा 3 मार्च। बाल वाहिनी समिति की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक 10 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष बाल वाहिनी समिति की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह जानकारी बाल वाहिनी समिति के सदस्य सचिव एवं जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी ने दी।
बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक 10 मार्च को
भीलवाड़ा 3 मार्च। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 10 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिले से संबंधित बजट घोषणाओं वर्ष 2023-24 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।
