केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री शर्मा की 12 को प्रस्तावित उदयपुर यात्रा के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर 10 फरवरी। भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की  12 फरवरी को उदयपुर जिले में प्रस्तावित यात्रा  के  दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने  के लिए विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं।
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) राजीव द्विवेदी ने एक आदेश जारी कर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पर आगमन एवं प्रस्थान के दौरान उपखण्ड अधिकारी मावली को,सिंघानिया विश्वविद्यालय, भटेवर के लिए उपखण्ड अधिकारी वल्लभनगर और सेवा भारती हॉस्पीटल हरिदास जी की मगरी मल्लातलाई के लिए उपखण्ड अधिकारी गिर्वा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, (नगर), उदयपुर से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखेंगे तथा महत्वपूर्ण घटना की सूचना से तुरंत अवगत करायेंगे।

बसंत उत्सव उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला अंतिम दो दिन
 उदयपुर, 10 फरवरी  जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा ग्रामीण हाॅट, रेती स्टैंड के पास सब्सिडी सेन्टर पर आयोजित बसंत उत्सव उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला अंतिम दो दिन और है।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि आमजन 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले विभिन्न उत्पाद वाजिब दाम पर खरीद सकते हैं। इस मेले में कोटा डोरिया साडी, मांगरोल से खादी के ड्रेस मटेरियल, रेडीमेड शर्ट, पजामें, पैंट शर्ट कपड़ा, बेडशीट व कुशन कवर बिक्री, महिलाओं के लिए एम्ब्रोयडरी वर्क की लहंगा, चुन्नी, साडी, सलवार सूट, कुर्ती, टॉप, लेगी, लकड़ी के खिलौने, मार्बल व मेटल आर्ट के सामान, मार्बल व वुडन हैंडीक्राफ्ट के पोर्टेबल मंदिर, जूट बैग्स, कशीदाकारी के बैग्स, वुड कार्विग, चम्मच कटिंग वर्क, पेंटिंग, लाईव पेंटिंग, हैंगिंग, वुडन मीनाकारी के आर्टिकल खरीददारी हेतु उपलब्ध हैं। ग्रामीण हाट 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक निःशुल्क खुला रहेगा ।
भंडारण पर कार्यशाला का आयोजन
उदयपुर, 9 फरवरी। राज्य भण्डार गृह उदयपुर पर राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम द्वारा राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत भंडारण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । वरिष्ठ भण्डार प्रबंधक डा. अनिता शर्मा ने किसानों व व्यापारियों को भंडारण से होने वाले विभिन्न लाभों व भण्डार गृह पर दी जा रही विशेष छूट की जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि डॉ.लक्ष्मी राठौड़ ने उद्यानिकी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वेयरहाउस प्रतिनिधि तेज सिंह चौहान ने वेयरहाउस की कार्य प्रणाली के बारे में बताया। एनईआरएल प्रतिनिधि लालचन्द पुरोहित ने इलेक्ट्रॉनिक वेयरहाउस रसीद व खाद्यान के भंडारण पर ऋण सुविधा के बारे मैं जानकारी दी। राजफेड प्रतिनिधि वी.एन.सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली समर्थन मूल्य पर खरीद के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर रामेश्वर लाल, वीरभद्र सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी, व्यापारी व किसान मौजूद र
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!